रांचीः भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में सीएए को लेकर चर्चा की गई. सभी भाजपा नेताओं को निर्देश दिया गया कि नागरिकता कानून को लेकर फैले भ्रम को लोगों के बीच जाकर दूर करे.
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि सीएए को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में माननीय संसद माननीय विधायक एवं जिलाध्यक्ष के साथ एक बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया है.
जिसमे हम जिला से लेकर मंडल स्तर तक पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक हम जाएंगे. बड़े शहरों में हम रैली कर के जनजागरण लाएंगे. हम अपने बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर सीएए को लेकर फैले भ्रम को हटाएंगे हम मुसलमान भाइयों को बताएंगे कि उनसे उनकी नागरिकता कोई नही छीन सकता.
अपने अंदर किसी प्रकार का भ्रम न पालें कोई भी भारतीय को इस एक्ट से खतरा नही. हम लोगों को बताएंगे कि विपक्ष के प्रोपगंडा में न आये विपक्ष अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहा इस बात को समझे सभी लोग और किसी के भी बहकावे में आकर हिंसा का मार्ग न अपनाए.
हम जगह जगह सम्मेलन करके लोगो का वह दूर करेंगे. केन्द्रीय मंत्री ने लोगो से अपील की कि वो किसी के बहकावे में न आएं और सीएए को समझें.

