BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वजन घटाने से लेकर पेट तक के लिए फायदेमंद है गोभी का सेवन, जानें फायदे

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
वजन घटाने से लेकर पेट तक के लिए फायदेमंद है गोभी का सेवन, जानें फायदे
Share on FacebookShare on Twitter

BNN DESK: सर्दियों में गोभी की सब्जी लज्जत के लिहाज से जितनी फायदेमंद है, सेहत के लिहाज से इसके फायदे कम नहीं है. ऐसे में अगर आप इसे बादी समझकर इससे बचते हैं तो इसके पौष्टिक तत्वों को जानकर यकीनन हैरान होंगे. इसमें विटामिन सी, के, फाइबर, फोलेट और विटामिन बी के कई प्रकार अच्छी मात्रा में हैं. इतना ही नहीं, इसमें पोटैशियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, मैगनीज जैसे तत्व भी अच्छी मात्रा में हैं.फूलगोभी एक वक्त में ऐसी सब्जियों में आती थी जो मौसमी कही जाती थी, लेकिन आजकल ये 12 महीने आपके किचन में और मार्केट में देखी जाती है. फूलगोभी लोगों के बीच बेहद मशूहर है और लोग इसे खूब स्वाद लेकर खाते है और ये सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी मानी जाती है. इसलिए अगर आपको ये सब्जी नहीं पसंद है तो हमारी राय के हिसाब से आपको इसे खाने की आदत डाल लेनी चाहिए क्योंकि ये आपकी सेहत का बहुत ख्याल रखती है.

फूल गोभी आपको कई सारी बीमारियों से दूर करती है और साथ ही आपको मजबूत बनाती है ताकि आपका स्वास्थ एक नंबर रहे. इसके अलावा फूलगोभी डाइट फ्रेंडली भी होती है, जी हां अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो ऐसे में आप इसका सेवन खूब मजे से कर सकते हैं. इसे आप हेल्दी स्नैक्स बनाने और अनहेल्थी फूड की जगह इस्तेमाल करने में सफल हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे ये आपके सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है और क्यों आपको इसका सेवन करना चाहिए. 

पेट के लिए फायदेमंद
फूलगोभी में अच्छी मात्रा में फाइबर होते हैं जो जाहिर सी बात है आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे. फाइबर पेट के लिए हेल्दी होता है क्योंकि ये पेट मे पाए जाने वाले डाइजेस्टिव बैक्टीरिया को स्वस्थ रखने में मददगार होता है. ऐसे में आप जितना फाइबर का सेवन करेंगे आप उतने ही स्वस्थ रहेंगे. इतना ही नहीं इसमें मौजूद फाइबर मोटापा बढ़ने से रोकने में भी मददगार होते हैं क्योंकि इसका सेवन आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराता है और आप बार-बार कुछ खाते रहने की आदत से बचते हैं 

एंटीऑक्सीडेंट्स का सोर्स
एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर में होने वाले फ्री रेडिकल्स से बंधकर फ्री रेडिकल्स के खतरे को कम करते हैं, फूलगोभी में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं. यह एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर की सेल यानी कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होते हैं. फूलगोभी में विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. विटामिन सी भी एक एंटीऑक्सीडेंट जैसा काम करता है.

वजन कम करने में मददगार
अगर आप फूलगोभी का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन भी कम होता है. दरअसल फूगोभी में पी की मात्रा अधिक होती है इस वजह से आपका पेट भरा सा लगता है जब आप इसका सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है.

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
फूलगोभी में भरपूर मात्रा में कोलिन नाम का पोषक तत्व पाया जाता है. कोलिन का हमारे शरीर में बहुत अधिक महत्व है, सबसे पहली बात तो यह कि यह हमारे नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र और उसमें बनने वाले न्यूरोट्रांसमीटर्स के बनने में मददगार साबित होता है. बहुत कम फूड आइटम हैं जिनमें यह पोषक तत्व पाया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बरहरवा प्रखंड कृषि कार्यालय में कृषि बीज का किया गया वितरण

Next Post

रेल DSP ने किया बरहरवा रेल थाना का निरीक्षण

Next Post
रेल DSP ने किया बरहरवा रेल थाना का निरीक्षण

रेल DSP ने किया बरहरवा रेल थाना का निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d