मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई. कोरोना महामारी के दौर में नरोत्तम मिश्रा को दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
- मिश्रा राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे.
- कमल पटेल राज्य के नए कृषि मंत्री
- तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग
- गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री
- मीना सिंह को आदिवासी कल्याण मंत्री बनाया गया है
मंत्रिमंडल के गठन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा था कि अभी कैबिनेट छोटी रखी गई है. लॉकडाउन के खत्म होने के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा.

