BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कैबिनेट का फैसला : आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में प्रतिमाह 500 रुपए की वृद्धि

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in समाचार
कैबिनेट का फैसला : आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में प्रतिमाह 500 रुपए की वृद्धि

कैबिनेट का फैसला : आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में प्रतिमाह 500 रुपए की वृद्धि

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को राज्य योजना मद से अतिरिक्त मानदेय में वृद्धि की स्वीकृति दी गई. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक यह निर्णय लिया गया.

इसके तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं व लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में 500 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है. जबिक आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में प्रतिमाह 250 रुपए की वृद्धि की गई है.

अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रतिमाह 6400 रुपए, लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रतिमाह 4700 रुपए और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रतिमाह 1200 रुपए मिलेंगे. इस पर राज्य सरकार को सालाना 33.82 करोड़ अतिरिक्त खर्च करना होगा.

राज्य में 35991 आंगनबाड़ी सेविकाएं, 35881 आंगनबाड़ी सहायिकाएं और 2551 लघु आंगनबाड़ी सेविकाएं हैं. कैबिनेट में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग के नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त के विनियमन करने के लिए झारखंड आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त) नियमावली-2019 के सूत्रण की स्वीकृति दी गई.

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य खाद्य संरक्षा सेवा (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त) नियमावली-2015 में संशोधन की स्वीकृति दी गई.

अडाणी पावर को 2.87 एकड़ जमीन लीज पर

गोड्डा के ठाकुरगंगटी अंचल के मौजा भगवानपुर एवं बहादुरचक अंतर्निहित कुल रकबा 2.870 एकड़ भूमि कुल देय राशि 60 लाख 22 हजार 846 रुपए मात्र पर अदानी पावर (झारखंड) लिमिटेड, गोड्डा द्वारा अदायगी पर अदानी पावर (झारखंड) लिमिटेड गोड्डा के ताप विद्युत परियोजना के लिए बूस्टर पंपिंग स्टेशन निर्माण के लिए 30 वर्षों के लिए अस्थाई सशुल्क लीज बंदोबस्ती करने की स्वीकृति दी गई.

विधानसभा आम चुनाव 2019 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित जागरूकता अभियान के लिए 6 करोड़ रुपये मात्र झारखंड आकस्मिकता निधि से अग्रिम के तौर पर प्राप्त करने एवं निकासी के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई.

होमगार्डों के भुगतान की स्वीकृति

पांकी विधानसभा उप चुनाव 2016, कोलेबिरा एवं सिल्ली विधानसभा उपचुनाव 2018, नगरपालिका (आम एवं उप) चुनाव, 2018 तथा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरपालिका उप निर्वाचन, 2018 में प्रतिनियुक्त किए गए गृह रक्षकों के लंबित कर्तव्य भत्ता के भुगतान के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि से 2 करोड़ 5 लाख 75 हजार 740 रुपए मात्र अग्रिम के रूप में स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई.

भारत सरकार द्वारा संपोषित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के लिए रुपए 3696.22 करोड़ की स्वीकृत योजना में अतिरिक्त राशि रुपए 469.78 करोड़ की वृद्धि के फलस्वरूप रुपए 4166 करोड़ की पुनरीक्षित योजना की प्रशासनिक स्वीकृति, अतिरिक्त राज्यांश के रूप में रुपए 469.78 करोड़ की स्वीकृति एवं वित्तीय वर्ष 2019-20 में उक्त योजना के लिए बजट प्रावधानित राशि रुपए 1044 करोड़ के विरुद्ध रुपए 469.78 करोड़ विमुक्त करने की स्वीकृति दी गई.

कैबिनेट के अन्य निर्णय

  • वित्तीय वर्ष 2019-20 में महाधिवक्ता कार्यालय के अधीन राज्य सरकार के लिए नियुक्त विधि पदाधिकारियों के व्यवसायिक शुल्क के भुगतान के लिए झारखंड राज्य आकस्मिकता निधि से कुल रुपए एक करोड़ मात्र अग्रिम की स्वीकृति दी गई.
  • झारखंड नगर निवेशन सेवा (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य शर्ते) (संशोधन) नियमावली, 2019 के गठन की स्वीकृति दी गई.
  • चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रित को दी गई 5-5 लाख आर्थिक सहायता की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
  • झारखंड राज्य शहरी स्थानीय निकाय के कर्मियों को सातवें वेतन पुनरीक्षण के लाभ की स्वीकृति दी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद

Next Post

दर्शकों से खफा हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- दर्शक अपनी पसंद को बदलना नहीं चाहते

Next Post
दर्शकों से खफा हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- दर्शक अपनी पसंद को बदलना नहीं चाहते

दर्शकों से खफा हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- दर्शक अपनी पसंद को बदलना नहीं चाहते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d