नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज एक बड़े मिशन को मंजूरी मिली है. कैबिनेट ने सिविल सर्विस अधिकारियों के लिए ‘कर्मयोगी’ मिशन को हरी झंडी दी है. इसके तहत खास ट्रेनिंग दी जाएगी.
यह मिशन National Programme for civil services capacity building (NPCSCB) के तहत चलाया जायेगा. इसके अलावा, कैबिनेट बैठक में जम्मू-कश्मीर के लिए राजभाषा बिल लाने को भी मंजूरी दी गई.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 2017 में पीएम नरेंद्र मोदी मसूरी स्थित सिविल सर्विस अधिकारियों की ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट गए थे. उस दौरान वहां बातचीत में ट्रेनिंग में व्यापक बदलाव की चर्चा हुई.
नए डिजिटल प्लेफॉर्म से अब सिविल सर्विस अधिकारी कहीं भी बैठकर ट्रेनिंग ले सकते हैं. वो अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट पर ट्रेनिंग ले सकते हैं.

