BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कैबिनेट का फैसला: नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी को मिली मंजूरी, अब युवाओं को नहीं देने होंगे कई टेस्ट

by bnnbharat.com
August 19, 2020
in Uncategorized
प्रकाश जावड़ेकर ने हथिनी की मौत पर मांगी रिपोर्ट, पर्यावरण मंत्रालय गंभीर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट और सीसीईए की बैठक में गन्ना किसानों, पावर सेक्टर, एयरपोर्ट और नौकरी के लिए बड़ा फैसला किया है. केंद्रीय प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट ब्रीफिंग में बताया कि केंद्र सरकार ने गन्ने का एफआरपी 10 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ा दिया है. इसके अलावा कैबिनेट ने नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी की घोषणा की है. इसके जरिए भर्ती की प्रक्रिया आसान होगी.

नेशनल रिक्यूटमेंट एजेंसी का ऐलान

केंद्र सरकार ने नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. मोदी कैबिनेट ने आज हुई बैठक में नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. नौकरी के लिए युवाओं को बहुत परीक्षाएं देनी पड़ती हैं. 20 भर्ती एजेंसियां हैं, ऐसे में हर एजेंसी के लिए परीक्षा देने के लिए कई जगह जाना पड़ता है. उन्होंने कहा, अब नैशनल रिक्रूटमेंट एंजेसी (राष्ट्रीय भर्ती परीक्षा) टेस्ट लेगी. इससे करोड़ों युवाओं को लाभ मिलेगा. एक परीक्षा से छात्रों का पैसा भी बचेगा उनको बहुत दौड़ धूप नहीं करनी होगी.

1 करोड़ गन्ना किसानों को तोहफा

केंद्रीय मंत्री ने कहा, FRP बढ़ाने से 1 करोड़ गन्ना किसानों को फायदा होगा. FRP को बढ़ाकर 285 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. यानी गन्ना खरीदने पर गन्ना किसानों को चीनी मिलों की तरफ से ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा. ये 275 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 285 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

3 एयरपोर्ट के निजीकरण को मंजूरी

इसके अलावा कैबिनेट करीब 3 एयरपोर्ट के निजीकरण पर भी मुहर लगाई है. कैबिनेट ने जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को पीपीपी मॉडल के तहत लीज देने का फैसला किया है. ये एयरपोर्ट 50 साल के लिए लीज पर दिए जाएंगे.

पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए राहत

कैबिनेट ने कोरोना वायरस के चलते पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को हो रही परेशानी से बड़ी राहत दी है. पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को PFC और REC के जरिए लोन दिया जाएगा. कंपनियों को आसान शर्तों पर सस्ते लोन मिलेगा. सरकार का मानना है कि कोरोना के चलते बिजली बिलों के भुगतान में देरी से पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को नकदी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इससे पावर डिस्ट्रीब्यूशन पर असर पड़ा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीरत कपूर ने छिपे हुए टैलेंट की झलक आई नजर…

Next Post

जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक, डीसी ने दिया साइन ऐज लगाने का निर्देश

Next Post
जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक, डीसी ने दिया साइन ऐज लगाने का निर्देश

जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक, डीसी ने दिया साइन ऐज लगाने का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d