BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कैबिनेट का फैसलाः ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस के दंड शुल्क में कोई रियायत नहीं

by bnnbharat.com
September 25, 2019
in Uncategorized
कैबिनेट का फैसला: थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी में दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों के रास्ते बंद
Share on FacebookShare on Twitter

पोल्यूशन, बिना निबंधन और डिसओबिडियेंस के दंज शुल्क में ही दी गई है रियायत

राज्य सरकार ने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 द्वारा प्रावधानित किए गए दंड शुल्क को राज्य के लिए दंड संशोधित करने की स्वीकृति दी. इसके तहत इंश्योरेंस फेल होने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की दंड राशि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर 5000 रुपए ही जुर्माना देना होगा. जबकि बना इंश्योरेंस के वाहन तलाने पर 4000 रुपए तक का जुर्माना देना होगा. परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को बताया कि राज्य सरकार अपने अधिकार के तहत जहां जुर्माना राशि कम कर सकती थी, वहां पर कम किया गया है. हेलमेट नहीं पहनने पर तय जुर्माना में संशोधन का अधिकार राज्य सरकार को नहीं था, इसलिए इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका.

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात की तो अब 1000 रुपए जुर्माना

वाहन चलाते समय अगर मोबाइल पर बात की तो अब 1000 रुपए जुर्माना देना होगा. पहले 5000 रुपए तक जुर्माना का प्रावधान था. इसी तरह डेंजरस ड्राइविंग के लिए 1000 से 5000 रुपए तक का प्रावधान था जिसे राज्य सरकार ने अब सिर्फ 1000 रुपए ही जुर्माना का प्रावधान रखा है. बिना निबंधन के वाहन पर 2000 से 5000 रुपए जुर्माना के प्रावधान की जगह अब सिर्फ 2000 रुपए ही दंड शुल्क निर्धारित किया गया है. पोल्यूशन के लिए 10 हजार रुपए की जगह 1000 रुपए दंड शुल्क का प्रावधान किया गया है. डिस ओबिडियेंस में 2000 रुपए तक का दंड शुल्क निर्धारित था, जिसे घटाकर 500 रुपए किया गया है.

75 फीसदी पदों पर महिला पर्यवेक्षिकाओं की होगी सीधी नियुक्ति

कैबिनेट में झारखंड बाल विकास अराजपत्रित कर्मचारी सेवा संवर्ग नियमावली 2019 को स्वीकृति दी गई. इसके तहत महिला पर्यवेक्षिकाओं के 75 फीसदी पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी. यह नियुक्ति झारखंड राज्य कर्माचारी चयन आयोग के जरीए होगी. 25 फीसदी पदों पर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रोन्नति दी जाएगी. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के 25 फीसदी पद महिला पर्यवेक्षिकाओं से ही भरा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विदेशों में पहुंच रहे हैं रांची के निर्मित रेडीमेड परिधान : मुख्य सचिव

Next Post

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

Next Post
तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d