BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कैबिनेट का फैसला- नहीं होगा केरल में NPR लागू

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in समाचार
कैबिनेट का फैसला- नहीं होगा केरल में NPR लागू

कैबिनेट का फैसला- नहीं होगा केरल में NPR लागू

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केरल में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) नहीं किया जाएगा. केरल कैबिनेट ने राज्य में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लागू नहीं करने का फैसला किया है. राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि एनपीआर नहीं लागू करने के कैबिनेट के फैसले से जनगणना रजिस्ट्रार जनरल को सूचित कर दिया जाएगा. हालांकि, राज्य सरकार ने साफ किया है कि 2012 जणगणना में पूरा सहयोग दिया जाएगा.

केरल सरकार लगातार, सीएए, एनपीआर और एनआरसी का विरोध कर रही है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा है कि राज्य में ऐसा कोई कानून लागू नहीं किया जाएगा, जिसके पीछे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का एजेंडा हो.

विजयन ने रविवार को कहा, प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि एनआरसी पूरे राज्य में लागू नहीं की जाएगी. 2014 से एनआरसी पर कोई चर्चा नहीं की गई थी. अब गृह मंत्री अमित शाह ने कह रहे हैं कि इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा. विजयन ने कहा कि देश में काम संवैधानिक तरीके से होना चाहिए.

केरल की विधानसभा केंद्र से नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग करते हुए प्रस्ताव भी पास कर चुकी है. विजयन ने इस कानून को देश की धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है. केरल की सरकार ने इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी दी है.

केरल सरकार सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दे चुकी है कि 2021 की जनगणना पर परिपत्र भेजने के दौरान राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का उल्लेख नहीं किया जाए. सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव के आर ज्योतिलाल ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि वे व्यक्तिगत तौर पर इसे सुनिश्चित करें, क्योंकि पिछले महीने राज्य सरकार ने राज्य में एनपीआर से संबंधित सभी मामलों पर रोक लगा दी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कश्मीरी पंडितों तथा अन्य विस्थापित लोगों के जन्मभूमि पर पुनर्स्थापित होने में सहायता की जाय: उपराष्ट्रपति

Next Post

अजीबो गरीब बच्चे का जन्म, देखने के लिए लगा लोगों का तांता

Next Post
अजीबो गरीब बच्चे का जन्म, देखने के लिए लगा लोगों का तांता

अजीबो गरीब बच्चे का जन्म, देखने के लिए लगा लोगों का तांता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d