रांची: मंत्रिमंडल निर्वाचन ने चार अधिकारियों का तबादला कर दिया है. वेटिंग फॉर पोस्टिंग रहे उप निर्वाचन पदाधिकारी अजितेश कुमार को अगले आदेश तक उप निर्वाचन पदाधिकारी, रामगढ़ के पद पर पदस्थापित किया गया है.
गायत्री कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, हजारीबाग को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप निर्वाचन पदाधिकारी मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची (मुख्यालय) के पद पर पदस्थापित किया गया है.
राजेश रंजन वर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, रामगढ़ की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए रामगढ़ से स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची (मुख्यालय) के पद पर पदस्थापित किया गया है.
कुमार मंयक भूषण, उप निर्वाचन पदाधिकारी (उत्क०), गढ़वा को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अवर निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची (मुख्यालय) के पद पर पदस्थापित किया गया है.

