BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपने गुरु से मिलने सुदूरवर्ती पत्थलगड्डा पहुंचे कैबिनेट मंत्री, धार्मिक स्थानों पर भी टेका माथा

by bnnbharat.com
January 27, 2020
in समाचार
अपने गुरु से मिलने सुदूरवर्ती पत्थलगड्डा पहुंचे कैबिनेट मंत्री, धार्मिक स्थानों पर भी टेका माथा
Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल, 

चतरा : झारखंड़ सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता शनिवार को पत्थलगड़ा पहुंचे. यहां आयोजित गुरु सम्मान समारोह में शिरकत की. सत्यानंद भोक्ता बचपन के मित्रों के साथ चतरा प्रखंड के मोकतमा में प्रारंभिक शिक्षा देने वाले शिक्षक सालेश्वर राम से मिले और कुशलक्षेम पूछा. मंत्री के बचपन के मित्र महेंद्र यादव उर्फ महरू यादव व नंदकिशोर सिंह उर्फ नंदू सिंह के साथ शिक्षक सालेश्वरम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को गढ़ने का काम करते हैं. उनका स्थान सर्वोपरि है. अपने मंत्री शिष्य को घर पर देखकर सालेश्वर राम भावविहल हो गए. मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के नावाडीह पंचायत के चर्चित पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी पहुंचे. उन्होंने निर्माणाधीन मां अष्टभुजी मंदिर का भी अवलोकन किया. नावाडीह मुखिया मेघन दांगी व समाजसेवी रामचंद्र दांगी ने उन्हें स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया. सत्यानंद भोक्ता पत्थलगडा चौक पहुंचे. यहां कांग्रेस के राज किशोर तिवारी, लक्ष्मी साहू राजद के बैजनाथ यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार व अन्य के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

वे सिद्धपीठ मां भगवती लेंबोईया मंदिर भी पहुंचे. उन्होंने प्राचीन माता के दर पर मत्था टेका. उन्होंने कहा कि इस स्थल को मां भद्रकाली व कौलेश्वरी मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. कार्यकर्ताओं के समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि पत्थलगड्डा के गांधी चौक व सुभाष चौक में जल्द ही खुले में शौच से मुक्ति मिलेगी. यहां शौचालय का निर्माण कराया जाएगा.

इस मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुदेश कुमार, अरुण यादव, देव सोनी, गौरी यादव, उदय वर्मा, भोली साहू, सौरभ अग्रवाल, ईश्वर यादव, वीरेंद्र गुप्ता, मुकेश यादव, सुरेश यादव व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवती से बलात्कार के मामले में पुलिस 3 संदिग्धों से कर रही है पूछताछ

Next Post

जामताड़ा में शान से लहराया गया तिरंगा 

Next Post
जामताड़ा में शान से लहराया गया तिरंगा 

जामताड़ा में शान से लहराया गया तिरंगा 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d