रांची के होटल अशोक के शेयर खरीद के लिए 12 करोड़ 89 लाख की स्वीकृति
झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के 96 पद हटाए गए
रांची:-राज्य सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत दो हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है इसके लाभुक झारखंड के सभी रैयत और गैर रैयत होंगे. 31 मार्च 2020 तक मानक फसल के तहत झारखंड के किसी भी बैंक से फसल अल्पावधि भीम लिए हो ऋण का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा इसमें ₹50000 तक का बकाया राशि माफ किया जाएगा. एक परिवार के एक सदस्य को ही इसका लाभ मिलेगा आवेदन के लिए ₹1 सेवा शुल्क देना होगा राज्य में 907000 किसानों के मानक खाते हैं. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसका निर्णय लिया गया. झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के संवर्ग बल के निर्धारण को स्वीकृति दी गई इसके तहत 1517 संख्या बल थे. जिसमे नए निर्धारण के तहत 1460 किया गया इसमें 39 नए पद जोड़े गए जबकि पुराने 96 पद हटा दिए गए. राज्य प्रशासनिक सेवा के संबल का निर्धारण हर एक 5 साल में किया जाता है 26 सितंबर 1995 को जमशेदपुर के उरांव बस्ती में जहरीली शराब पीने से जो व्यक्ति की मौत हुई थी.उनके आश्रितों को फोर्थ ग्रेड में नियुक्ति की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई इसके तहत तीन अनु सेवियो बहादुर सामंत सुनीता रविदास और गोपी बेहरा की सेवा सम पोस्ट की गई. ग्रामीण विकास विभाग के ग्रामीण कार्य प्रमंडल में संविदा पर नियुक्त 25 सहायक अभियंता और 72 कनीय अभियंता को 20 21 तक का अवधि विस्तार दिया गया.

