BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मानगो छोटा पुल से होकर गुजर रही केबल में लगी आग, पुल पर मची अफरा-तफरी

by bnnbharat.com
February 23, 2020
in Uncategorized
मानगो छोटा पुल से होकर गुजर रही केबल में लगी आग, पुल पर मची अफरा-तफरी

मानगो छोटा पुल से होकर गुजर रही केबल में लगी आग, पुल पर मची अफरा-तफरी

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: मानगो छोटा पुल से होकर गुजर रही केबल में अचानक आग लग गई. उधर आग लगते ही पुल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुल के समीप ड्यूटी पर मौजूद साकची पुलिस पेट्रोलिंग ने आग की सूचना झारखंड राज्य अग्निशमन विभाग को दी जहां दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई जिसे ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियंत्रित किया गया. वहीं आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि जिस जगह आग लगी है वहां कचरा था, वहीं आशंका जताई जा रही है कि किसी ने सिगरेट या बड़ी पीकर वहां फेंक दिया जिससे यह आग लगी है. हालांकि शार्ट सर्किट से भी इंकार नहीं किया जा रहा है.

Also Read This: धालभूम क्लब में विधिक सेवा सह प्रदर्शनी एवं परिसंपत्ति वितरण मेला का आयोजन

वैसे यह केबुल किस कम्पनी की है इसका पता नहीं चल सका है. आपको बता दें कि दो घण्टे पहले इसी जगह से तीन सौ मीटर की दूरी स्थित हाथी घोड़ा मंदिर के समीप एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की घटना में लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया. अभी गोदाम के आग की धधक ठंडी भी नहीं हुई कि यह दूसरी आगजनी की घटना घटित हो गई. वैसे दोनों ही घटनाओं में कोई इंसानी जीवन को नुकसान नहीं हुआ, मगर नुकसान लाखों का जरूर हो गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धालभूम क्लब में विधिक सेवा सह प्रदर्शनी एवं परिसंपत्ति वितरण मेला का आयोजन

Next Post

‘नमस्ते ट्रम्प’ से लेकर ताजमहल का दौरा, भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति का व्यस्त कार्यक्रम

Next Post
‘नमस्ते ट्रम्प’ से लेकर ताजमहल का दौरा, भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति का व्यस्त कार्यक्रम

'नमस्ते ट्रम्प' से लेकर ताजमहल का दौरा, भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति का व्यस्त कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d