BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने केबल लुटेरे, डेढ़ महीने में 5 लूट व डकैती को दिया अंजाम

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
जमशेदपुर के टीचर्स कॉलोनी में एक साथ तीन घरों में चोरी
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: निरसा क्षेत्र में ईसीएल व बीसीसीएल की कोलियरियों में केबल लुटेरे आतंक मचाए हुए हैं. हर पंद्रह दिन में  केबल लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं.  मार्च से अब तक ईसीएल मुगमा एरिया, बीसीसीएल सीवी एरिया व कलियासोल पांच केबल लूट एवं डकैती कांड की घटना को अंजाम दे चुके हैं. इसमें से अभी तक पुलिस केवल कलियासोल प्रखंड अंतर्गत पाथरकुआं स्थित निर्माणाधीन पावर ग्रिड में डकैती कांड का खुलासा कर पाई है.

11 अप्रैल को निरसा सेंट्रल पूल रेलवे साइडिंग स्थित चांच कॉलोनी के समरसेबल पंप हाउस से केबल लूट की डेढ़ महीना के अंदर पांचवीं घटना है. पंप ऑपरेटर और फिटर को बंधक बनाकर लुटेरों ने 40 हजार का केबल 11 अप्रैल की रात को लूट लिया.

तीन अप्रैल को पाथरकुआं स्थित निर्माणाधीन पावर ग्रिड में कॉपर तार व इलेक्ट्रिक सामान की डकैती हुई थी. वहीं मार्च महीने में ईसीएल मुगमा एरिया और बीसीसीएल सीवी एरिया तीन लूट की घटना घट चुकी है. 

22 मार्च को सीवी एरिया की दहीबाड़ी विधुत सब स्टेशन में  तकरीबन 50 की संख्या में केबल लुटेरों ने  हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बनाकर 100 मीटर केबल लूट लिया था.  लुटे गये केबुल को 500 मीटर दूर जंगल में ले जाकर साफ कर तांबा तार निकाल लिया.

20 मार्च को ईसीएल मुगमा एरिया के सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग  बिजली घर पर केबल लुटेरों ने धावा बोल तीन पंप खलासी को बंधक बनाते हुए लगभग 90 मीटर केबल लूट लिया था. 

केबल लुटेरे  पंप खलासी राजू चौहान की कलाई घड़ी भी लेते गए. लूटे गए केबल की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए थी .

नवंबर व दिसंबर, 2021 में भी सेंट्रल पूल रेलवे साइडिंग स्थित बिजली घर पर केबल लुटेरे टारगेट बना चुके हैं. उस समय भी कर्मियों को बंधक बनाकर केबल लूट लिया था. यहां से नवंबर से अब तक चार बार केबल लूट चुके हैं.

वहीं 16 मार्च को केबल लुटेरों ने ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत खुदिया कोलियरी तीन नंबर आवासीय कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर रूम से लेकर मोटर पंप रूम तक  चार लाख का केबल काट लिया था.  इन मामलों का उद्भेदन करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से 707 लोगों की मौत

Next Post

विषैले सांप समेत 5 नई प्रजातियों की तिब्बत में खोज, अरुणाचल की सीमा पर पाये गये सफेद मुंह वाले बंदर

Next Post
विषैले सांप समेत 5 नई प्रजातियों की तिब्बत में खोज, अरुणाचल की सीमा पर पाये गये सफेद मुंह वाले बंदर

विषैले सांप समेत 5 नई प्रजातियों की तिब्बत में खोज, अरुणाचल की सीमा पर पाये गये सफेद मुंह वाले बंदर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d