BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पर्व-त्योहार में अनहोनी से बचने के लिए केबुलिंग का काम बंद हो: कांग्रेस

by bnnbharat.com
October 24, 2020
in समाचार
कोल ब्लॉक की नीलामी, संकटकाल में अवसर का फायदा उठाने जैसी बात: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर किसी तरह की अनहोनी की आशंका से बचने के लिए केबुलिंग का काम बंद करने या रात में करने की मांग की है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि जिस तरह से केबुल कंपनी की ओर से अंडरग्राउंड वायरिंग के नाम पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिये गये है, उससे लोगों की जान जोखिम में पड़ गयी है. शुक्रवार को भी मोरहाबादी इलाके में केईआई कंपनी द्वारा खोदे गये गड्ढे को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला और इलाके में जाम के कारण घंटों आवागमन बाधित रही. उन्होंने बताया कि पूजा के बाद बिजली विभाग के  मुख्य अभियंता श्रवण कुमार के कार्यालय की घेराबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि अंडरग्राउंड वायरिंग के नाम पर बिजली विभाग और केईआई कंपनी की ओर से शहर में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोद कर छोड़ दिये गये है, वहीं इस काम में लगे अधिकारी अपने घरों में बैठ कर आराम फरमा रहे है, आम जन दुर्घटना के शिकार हो रहे है, पर्व-त्योहार में हादसे की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए तत्काल काम को बंद करना चाहिए.

प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि कोरोना सक्रमणकाल में करीब सात महीने में सैकड़ों लोगों की मौत बिजली करंट लगने से हो चुकी है और दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है, एक भी मामले में न तो बिजली विभाग के दोषी अभियंताओं-पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई और न ही किसी को मुआवजा मिला. इसलिए पार्टी का चरणबद्ध आंदोलन तब तक जारी रहेगा, तब दोषी मुख्य अभियंता श्रवण कुमार समेत अन्य पर कार्रवाई नहीं हो जाती है और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी तथा मुआवजा नहीं मिल जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य में भ्रष्टाचार की जननी को भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: कांग्रेस

Next Post

सुरसंड में अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान जारी

Next Post
सुरसंड में अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान जारी

सुरसंड में अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d