BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चला अवैध देशी शराब के विरुद्ध अभियान, देशी शराब भट्टियाँ सहित सैकड़ों लीटर जावा महुआ नष्ट

जिला पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर की करवाई

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in समाचार
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चला अवैध देशी शराब के विरुद्ध अभियान, देशी शराब भट्टियाँ सहित सैकड़ों लीटर जावा महुआ नष्ट
Share on FacebookShare on Twitter

जगन्नाथपुर: सोमवार को अहले सुबह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैतगढ़ स्थित बुरुसाई और मुण्डई गांव में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक तथा उत्पाद अवर निरीक्षक कृष्णकुमार प्रजापति के नेतृत्व में जगन्नाथपुर पुलिस थाना एवं उत्पाद विभाग पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा ने मिलकर संयुक्त रूप से अवैध देशी शराब चुलाई करने वाले कारोबारियों व विक्री करने वाले व्यवसायियो के बिरूद्व अभियान चलाकर अवैध देशी शराब के भट्टी सहित सैकड़ों लीटर जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया. जगन्नाथपुर पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि जैतगढ़ के बुरुसाई एवं मुण्डई पंचायत के मुण्डई गाँव के आसपास मे भारी मात्रा में अवैध देशी शराब का निर्माण औऱ बिक्री हो रहा है. उक्त सूचना पर सोमवार को थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा प्रजापति के साथ एक पुलिस दल अवैध देशी शराब के विरुद्ध अभियान चलाई. पुलिस एवं उत्पाद विभाग ने मिलकर बुरुसाई गाँव में चल रहे कई देशी शराब भट्टियो को तोड़कर सेकड़ो लीटर देशी शराब के लिए तैयार जावा महुआ को नष्ट किया गया तथा देशी शराब निर्माण में लगे वर्तनों एवं सामानों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया . पुलिस बल को देखते ही अवैध देशी शराब निर्माण कर रहे कारोबारी मौके से भाग निकले जिस कारण मौके पर से किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है. वहीँ पुलिस व उत्पाद विभाग को मुण्डई गाँव में छापामारी के दौरान कुछ भी हाथ नही लगा. थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि अवैध रूप से महुआ देशी शराब का निर्माण करना और बेचना कानूनन जुर्म है, अवैध रूप से देशी शराब बनाना बन्द कर दे वरना जेल की हवा खानी पड़ेगी. उन्हीने कहा कि अवैध देशी शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. श्री मोदक ने मानकी, मुण्डा, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं गाँव के ग्रामीण से अवेध शराब के विरोध में पुलिस का सहयोग करने का निवेदन किया. उत्पाद पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रजापति ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बनाने वालों ओर बेचने वालों के विरुद्ध छापामारी की गई है. सत्यापन के पश्चात सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धारा के अन्तर्गत कांड दर्ज किया जाएगा. इस अभियान में थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक के साथ उत्पाद अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार प्रजापति, सअनि उमेश प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, उत्पाद सअनि अमित सिंह, हवलदार जोगेश्वर मेहता के साथ जिला पुलिस बल तथा उत्पाद पुलिस बल के जवान शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एसबीआई मुख्य शाखा के छह कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

Next Post

दुमका में आज पाये गये 11 कोरोना संक्रम‍ित

Next Post
Corona Update Jharkhand: झारखंड में 53 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले, संख्या बढ़कर हुई 2807

दुमका में आज पाये गये 11 कोरोना संक्रम‍ित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d