रांची: झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अवैध शराब बनाने, बिक्री करने वाले और संग्रहण करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है.
कोडरमा के पुलिस अधीक्षक डॉ0 एहतेशाम वकारीब के निर्देशानुसार नवलसाही थाना क्षेत्रके कुण्डी धनवार पंचायत अंतर्गत केशो नदी व कैला खंडहर स्थित सुदूरवर्ती जंगल में सघन छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए फुलाया गया जावा महुवा व उपकरण समेत भट्ठी को ध्वस्त किया गया.
इधर, पश्चिमी सिंहभूम जिल के चक्रधरपुर थाना की पुलिस टीम के द्वारा उलीडीह गांव में संजय नदी के किनारे अबैध महुवा दारू भट्टी को ध्वस्त किया गया.
इस दौरान करीब 8 क्विंटल जावा महुवा छापेमारी के दौरान विनष्ट किया गया. पुलिस-प्रशासन की ओर से अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

