दुमका : भारतीय जनता युवा मोर्चा दुमका जिला द्वारा आयोजित युवा संकल्प रैली को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं दुमका की पूर्व विधायिका सह पूर्व मंत्री डॉ लुइस मरांडी तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने संबोधित किया। रैली की अध्यक्षता भाजयुमो दुमका जिला अध्यक्ष अमित रक्षित ने किया।रैली में स्वागत भाषण भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मार्टिन किस्कू ने दिया.
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, राज श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री मनीष दुबे ,प्रदेश मीडिया प्रभारी निशिकान्त चौहान एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी उपस्थित थे।
रैली को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कोरोना संकट के इस विपदा में जहां वर्तमान झारखंड की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिनरात लगातार ज़रूरत मंदों की सेवा में लगे दुमका जिला सहित प्रदेश भर के सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सच में भाजयुमो मैं पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक सेवा का कार्य किया है।
इस कोरोना संकट में जिस प्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर कोरोना योद्धा के रूप में डॉक्टर,नर्स ,पुलिसकर्मी, बैंक कर्मी ,स्वास्थ्य कर्मी,स्वच्छताकर्मी ने जिस प्रकार लोगों की सेवा की है वह सच में अद्भुत है और अकल्पनीय है।
उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है हमें मोदी जी के स्वयं बचना और लोगों को भी बचाना एवं 2 गज की दूरी बहुत जरूरी, इस आह्वान को राज्य के जन जन तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी युवा मोर्चा के कंधों पर है ।उन्होंने हेमंत सरकार को हर मोर्चे पर विफल करा देते हुए कहा कि राज्य में आ रहे प्रवासी मजदूरों के लिए बने कोरेन टाइन सेंटरों की व्यवस्था बेहद खराब है लोगों को न ठीक से भोजन मिल रहा है नहीं ठीक प्रकार से रहने की व्यवस्था है। वर्तमान सरकार सुविधा देने के बजाय अधिकतर लोगों को होम कोरेन टाइन में भेज रही है ।वहीं भाजयुमो के कार्यकर्ता कोरेन टाइन सेंटरों में जा जा कर एवं हाईवे रिलीफ सेंटरों के माध्यम से प्रवासी मजदूर भाइयों की हर संभव सहायता पहुंचाने में दिन-रात हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि देश की जनता आज मोदी जी के साथ जहां वर्षों से लंबित राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ वहीं जम्मू कश्मीर से धारा 370 35a को हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया गया। यह मोदी जी ने देश को बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा किस कोरोना संकट में जहां विश्व भर की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है वहीं प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए देश के विभिन्न सेक्टरों में 20 लाख रुपये का विशेष आर्थिक पैकेज देश को प्रदान किया ।वहीं देश की जनता ने मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है ।उन्होंने सभी से आग्रह किया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सभी स्वदेशी सामानों का उपयोग करें ।
बाबूलाल मराण्डी ने कहा कि झूठे वादों के पुलिंदे पर बनी यह सरकार जिसके पास कोई सोच नही है राज्य के विकास का कोई रोड मैप और विज़न इस सरकार के पास नही है।आने वाला दुमका विधानसभा उपचुनाव में जनता निश्चित रूप से इस झूठ बोलने वाली ट्विटर सरकार को कठोर संदेश देगी और यह चुनाव झारखण्ड के राजनीति की दशा एवम दिशा तय करने वाला चुनाव होगा
सूबे की पूर्व मंत्री डॉ लुईस मराण्डी जी ने कार्यकर्ताओं सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ लुईस मराण्डी जी ने जहाँ कोरोना जैसी महामारी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा सहायता कार्य चलाने को लेकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया
रैली को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति भावना से ओतप्रोत हैं देश सेवा-समाज सेवा हमारा धर्म है ।हम जरूरतमंदों की सेवा अनवरत जारी रखेंगे। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य के लिए बधाई दिया एवं आगे जारी रखने का आह्वान भी किया।

