BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वेब पोर्टल के माध्यम से घर बैठे दान कर सकते है गर्म कपड़े: उपायुक्त

by bnnbharat.com
December 31, 2020
in समाचार
प्रशासन और आमजनों के बीच के दूरी को कम करने का प्रयास टॉक टू डीसी
Share on FacebookShare on Twitter

ठंड व शीतलहरी को देखते हुए गरीबों और असहाय लोगों की मदद हेतु आप सभी का सहयोग आपेक्षित

देवघर: बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार असहाय, निर्धन व गरीब परिवारों की सुविधा हेतु #ClothBank (कपड़ों का बैंक) का निर्माण इंडोर स्टेडियम में किया गया है.

इसी कड़ी में उपायुक्त की पहल के पश्चात https://tinyurl.com/DeogharClothBank वेब पोर्टल की शुरुआत आज से शुरू की गई है, ताकि इस वेब पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे गर्म व पुराने कपड़े दान के रूप में जिला प्रशासन को दे सकता है.

इस हेतु आपको अपना मोबाइल नंबर, पता और कपड़ों की संख्या इस वेब पोर्टल पर दर्ज करनी होंगी. जिसके पश्चात #ClothBank की टीम आपसे संपर्क कर आपके आवास से कपड़ों को संग्रहित कर लेंगे. अधिक जानकारी के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय के मेल dprodeoghar07@gmail.com या सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के मोबाइल नंबर 9031541066 से संपर्क कर सकते हैं.

असहाय, निर्धन व गरीब परिवारों की सुविधा हेतु #ClothBank: उपायुक्त

ज्ञात हो कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र अंतर्गत बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय, निर्धन व गरीब परिवारों की सुविधा हेतु इस कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कार्य किया जा रहा है. परंतु इस मुश्किल की घड़ी से निपटने हेतु जिला प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों व विभिन्न समाजसेवी लोगों व स्वयंसेवी संस्थाओं से भी इसमें सहयोग आपेक्षित है. जो दातागण स्वेच्छा नए-पुराने गर्म कपड़े, पुराने एवं आवश्यक ठंड से बचाव हेतु सहयोग स्वरूप दान देना चाहते हैं, वे आगे आयें और #ClothBank में अपना दान देकर सहयोग करें, ताकि उनके सहयोग से इस कार्य को और भी अच्छे तरह से संचालित किया जा सके.

इसके अलावे उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है. ऐसे में बढ़ते ठंड को देखते हुए हम सबों को एक छोटी सी पहल करते हुए अपने पुराने कपड़ों से जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए. इससे हमारे कपड़े का सदुपयोग होगा और जरूरतमंदों को ठंड से काफी राहत मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ED का पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रजापति के घर पर छापा, 11 लाख के पुराने नोट और 100 बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले

Next Post

CM को धमकी मामला: जर्मनी और स्विट्जरलैंड को अनुरोध पत्र भेजने का आग्रह करेगी CID

Next Post
झारखंड में केवल 70 रुपये में मिलेगी विदेशी शराब, राजस्व बढ़ाने और तस्करी रोकने को कई प्रस्ताव

CM को धमकी मामला: जर्मनी और स्विट्जरलैंड को अनुरोध पत्र भेजने का आग्रह करेगी CID

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d