BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में डॉक्टरों की छुट्टी रद, महाराष्ट्र में रिकॉर्डतोड़ केस, गुजरात की सीमाएं सील

by bnnbharat.com
March 19, 2021
in समाचार
बिहार में डॉक्टरों की छुट्टी रद, महाराष्ट्र में रिकॉर्डतोड़ केस, गुजरात की सीमाएं सील
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक हो गई है. पाबंदियां बढ़ाने के बावजूद लगातार मामले बढ़ रहे हैं और रिकवरी रेट में गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान 110 दिनों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए है. इस दौरान लगभग 40 हजार मामले सामने आए हैं और 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इस बीच बिहार सरकार ने कोरोना स्थिति को देखते हुए सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की छुट्टी 5 अप्रैल तक रद कर दिया है. महाराष्ट्र में गुरुवार को रिकॉर्ड 25 हजार 833 मामले सामने आए. बढ़ते मामलों के कारण गुजरात में पड़ोसी राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है. वहीं पंजाब में नौ जिलों में नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा. दिल्ली में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 39 हजार 726 मामले सामने आए. वहीं 20 हजार 654 मरीज ठीक हुए. 154 लोगों की मौत हो गई. देश में अब तक कुल एक करोड़ 15 लाख 14 हजार 331 मामले सामने आ गए हैं. इनमें से एक  करोड़ 10 लाख  83 हजार 679 लोग ठीक हो गए हैं. एक्टिव केस दो लाख 71 हजार 282 हो गए हैं. मरने वालों की संख्या एक लाख 59 हजार 370 हो गई है. देश में कोरोना टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है. इसकी संख्या चार करोड़ के करीब पहुंच गई है. देश में कुल अब तक 3,93,39,817 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

कोरोना संक्रमण से देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में गुरुवार को रिकॉर्ड 25 हजार 833 मामले सामने आए. देश में कोरोना महामारी के आने के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. एक दिन में इतने मामले किसी राज्य में सामने नहीं हैं. इससे पहले पिछले साल  11 सितंबर को राज्य में 24,886 मामलों की पुष्टि हुई थी.  गुजरात में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने आठ बडे़ शहरों में 10 अप्रैल तक स्कूल-कालेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए हैं. विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी रद कर दी गई हैं. केवल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित होंगी. इसके अलावा अहमदाबाद व सूरत में सार्वजनिक बस सेवा, गार्डन, जिम, जू आदि को बंद किया गया है और नाइट कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है. मुख्यमंत्री ने लाकडाउन लागू करने से इन्कार किया है, लेकिन पड़ोसी राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है. पंजाब में भी कोरोना संक्रमण से स्थिति खराब है. गुरुवार को यहां 2387 नए मामले सामने आए. वहीं इस दौरान 32 लोगों की मौत हो गई. राज्य में अबतक 2.05 लाख मामले सामने आ गए हैं और 6204 लोगों की मौत हो गई है. एक्टिव केस 14,366 है. इसके मद्देनजर राज्य के नौ जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली और रूपनगर (रोपड़) में नाइट कर्फ्यू लागू है. इन जिलों में नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा. मुख्य मंत्री कैप्टहन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में और कई कदम उठाए जाएंगे व पाबंदियां लगाई जाएंगी. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर अस्थाई रूप से 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए रोक लगा दी गई है.  मध्य प्रदेश परिवहन प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी है.  केरल में गुरुवार को कोरोना के 1,899 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हो गई. राज्य में अब तक कुल 10.98 लाख मामले सामने आ गए हैं और 4,450 लोगों की मौत हो गई है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 54,314 नमूनों का परीक्षण किया गया है.  अब तक 1.25 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर भले ही अभी एक फीसद से कम है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. इससे संक्रमण दर 0.66 फीसद से बढ़कर 0.76 फीसद हो गई. लिहाजा 71 दिन बाद कोरोना के नए मामले 600 के पार पहुंच गए. बृहस्पतिवार को 607 नए मरीज मिले हैं. इससे पहले छह जनवरी को 654 मरीज मिले थे. एक दिन पहले 536 मामले आए थे. इससे दो दिन में ही 1143 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इससे सक्रिय मरीजों की संख्या करीब तीन हजार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 384 मरीज ठीक हुए हैं और एक मरीज की मौत हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाल गृह एवं संप्रेक्षण गृह के बच्चों को सामान उपलब्ध कराया

Next Post

सिटी एसपी ने महिला थाना का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को मास्क लगाने की दी सख्त हिदायत

Next Post
सिटी एसपी ने महिला थाना का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को मास्क लगाने की दी सख्त हिदायत

सिटी एसपी ने महिला थाना का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को मास्क लगाने की दी सख्त हिदायत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d