BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जॉनसन बेबी पाउडर में पाया गया कैंसर के तत्व, कंपनी ने वापस मंगाए 33 हजार डिब्बे

by bnnbharat.com
October 19, 2019
in समाचार
जॉनसन बेबी पाउडर में पाया गया कैंसर के तत्व, कंपनी ने वापस मंगाए 33 हजार डिब्बे

Cancer elements found in Johnson's baby powder, the company recalled 33 thousand boxes

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: बेबी प्रोडक्‍ट के जरिए हर घर में जगह बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन सवालों के घेरे में है. दरअसल, कंपनी ने अमेरिकी में लगभग 33 हजार बेबी पाउडर के बोतलों को वापस मंगाया है. न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक बेबी पाउडर के नमूनों में एस्बेस्टस की मात्रा का पता लगा है.

बता दें कि एस्बेस्टस एक घातक कार्सिनोजेन है जिससे इंसानों में कैंसर बढ़ने का खतरा होता है. यह पहली बार है जब अमेरिका की स्वास्थ्य नियामकों ने प्रोडक्ट में एस्बेस्टस की मात्रा का पता लगाया है. वहीं पहली बार कंपनी ने अपने बेबी पाउडर प्रोडक्‍ट को बाजार से वापस मंगाया है.

इस बीच, जॉनसन एंड जॉनसन की ओर से सफाई भी आई है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि एक ऑनलाइन रिटेलर से सिंगल बोतल खरीदी गई थी. इसके बाद परीक्षण के लिए स्‍वेच्‍छा से #22318RB लॉट को वापस बुलाया गया है, जिसके 33 हजार बॉटल्स हैं. इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि पिछले 40 साल में हजारों टेस्ट ने बार-बार इस बात कि पुष्टि की है कि हमारे पाउडर में एस्बेस्टस नहीं है. बहरहाल, इस खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में जॉनसन एंड जॉनसन के शेयर 6 फीसदी लुढ़क गए और 127.70 डॉलर के भाव पर बंद हुए.

बता दें कि अमेरिकी फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी पाउडर, शेम्‍पू और साबुन के जरिए भारत समेत दुनिया के अन्‍य देशों में एक खास पहचान है. हालांकि कंपनी को अपने कई प्रोडक्ट की वजह से  मुकदमा और जुर्माने का सामना करना पड़ा है. हाल ही में एक शख्‍स ने प्रोडक्‍ट पर सवाल खड़ा करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इस मामले की सुनवाई के दौरान जॉनसन एंड जॉनसन को दोषी पाया गया और 8 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

AIMIM पाकुड़ विधानसभा टीम ने किया गंधाईपुर पंचायत में एक सभा को संबोधित

Next Post

जल्द विधायक निधि की राशि से चमन होगा मुक्तिधाम परिसर : मनीष जायसवाल

Next Post
जल्द विधायक निधि की राशि से चमन होगा मुक्तिधाम परिसर : मनीष जायसवाल

जल्द विधायक निधि की राशि से चमन होगा मुक्तिधाम परिसर : मनीष जायसवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d