दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कैंसल करने की मांग की है. प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को बोर्ड परीक्षाएं करवाने के उनके फैसले पर फिर विचार करने को कहा है.
प्रियंका गांधी फिलहाल पति रोबर्ट वाड्रा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुद घर में आइसोलेट हैं. उन्होंने ट्विटर पर बोर्ड परीक्षाएं कैंसल करने की मांग की है. प्रियंका ने इसके लिए रमेश पोखरियाल को पत्र लिखा है.
प्रियंका गांधी ने पत्र शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों एवं भयावह होती स्थिति के बीच छात्रों व उनके अभिवावकों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर कुछ वाजिब चिंताएं जाहिर की हैं.’
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि देश में एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच बच्चों को परीक्षा में बैठने को लेकर विवश करने के लिए सीबीएसई जैसे बोर्ड जिम्मेदार हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा रद्द की जाए या फिर ऐसी व्यवस्था की जाए कि बच्चों को भीड़ वाले परीक्षा केंद्रों पर जाने की जरूरत न पड़े.

