चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों को सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाया गया केन बम मिला है.
बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक, चाईबासा के निर्देश पर जराइकेला थानांतर्गत दीघा कैम्प से 174 वाहिनी सीआरपीएफ बल व जिला बल की संयुक्त टीम अभियान पर निकली. दीघा-तिरिलपोशी मार्ग की जॉच के क्रम में दीघा से लगभग 03 कि0मी तिरिलपोशी मार्ग पर टीम के साथ चल रहे बम निरोधक दस्ते को पक्के सीमेंटेड रास्ते से लगे हुए एक जगह कुछ संदिग्ध महसूस हुआ. सुरक्षात्मक उपायों को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थल को तलाशने पर जमीन में दबाया हुआ आईईडी व उससे जुड़ा हुआ तार मिला. निर्देशानुसार उस आईडी बम को वहीं पर ब्लास्ट कर नष्ट किया गया. उक्त आईडी स्टील कंटेनर में बना कर लगाया गया था जो लगभग 10 ाह वजन का था. विदित हो कि, उक्त मार्ग आम जनता द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला इकलौता मार्ग है. समय रहते उस बम को तलाश कर नष्ट कर लिया गया और भविष्य में हो सकने वाले किसी दुर्घटना को विफल किया गया.
