BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चार गुना बढ़ाई गई कोरोना टेस्ट की क्षमता, 21 हजार से अधिक लिए गए सैंपल: CM केजरीवाल

by bnnbharat.com
June 27, 2020
in समाचार
चार गुना बढ़ाई गई कोरोना टेस्ट की क्षमता, 21 हजार से अधिक लिए गए सैंपल: CM केजरीवाल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है और शुक्रवार को 3460 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 77 हजार को पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 63 बढ़कर 2492 पर पहुंच गई.

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर बताया, ”दिल्ली ने शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 21,144 टेस्ट किए. हमने टेस्ट करने की क्षमता 4 गुना तक बढ़ा दी है. दिल्ली अब आक्रामक टेस्ट और आइसोलेशन की रणनीति अपनाई जा रही है.”

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में 3460 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की कुल संख्या 77,240 हो गई. इस दौरान 63 मरीजों की मौत से कुल मृतक 2492 हो गए हैं.

दिल्ली के लिए राहत की बात रही कि इस दौरान 2326 मरीज ठीक हुए और अब तक 47091 संक्रमित मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं. आज एक्टिव मामलों की संख्या 27657 रही.

कोरोना जांच में पिछले कुछ दिनों में आई तेजी से कुल जांच का आंकड़ा 4,59,156 पर पहुंच गया. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अब तक सर्वाधिक 21,144 लोगों की कोरोना जांच हुई. दिल्ली में दस लाख की जनसंख्या पर जांच का औसत भी बढ़कर 24166 हो गया.

कंटेनमेंट जोन की संख्या 280 पर बरकरार रही. दिल्ली में कुल कोरोना बेड्स 13,411 हैं जिसमें से 6221 पर मरीज हैं जबकि 7190  खाली हैं. इसके अलावा होम आइशोलेशन में 16,249 मरीज हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत-चीन विवाद: चीनी सेना पीछे हटने को नहीं है तैयार

Next Post

सुशांत सिंह मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर शेखर सुमन ने उठाए सवाल

Next Post
सुशांत सिंह मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर शेखर सुमन ने उठाए सवाल

सुशांत सिंह मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर शेखर सुमन ने उठाए सवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d