बेतिया : मंडलकारा बेतिया में गुरुवार की दोपहर एक बंदी ने फांसी लगा ली. मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी ढाला नेटुआ टोली निवासी कलामुद्दीन मियां (23) के रूप में की गई है. कलामुद्दीन शिकारपुर रेलवे परिसर से चोरी के मामले में 30 अगस्त 19 से जेल में बंद था. आत्महत्या किए जाने के कारण की पड़ताल हो रही है.

