गुजरात: गुजरात के भरुच जिले में रात के समय नेत्रंग गांव के पास बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलट गई. जिससे 2 महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई. जबकि, चार अन्य घायल हो गए. स्कॉर्पियो में कुल आठ लोग सवार थे.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की लाशें उठवाईं और फिर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, स्कॉर्पियो का हादसा इतना भीषण था की मौके पर ही दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई. वहीं, 4 घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
स्कॉर्पियो कार को चलाने वाले शख्स झरणावाडी गांव के गणेश वसावा थे. उसी कार में सूरत के सतीश का परिवार भी सवार था. सभी लोग कार से भरूच से करणावाडी जा रहे थे. उसी दौरान रात्रि में कार बेकाबू होकर रोड किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई और पलट गई. टक्कर बहुत जोरदार थी, इसलिए मौके पर ही दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई.

