BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरोवर में कार गिरी, तीन कांवरियों की मौत

by bnnbharat.com
February 21, 2020
in Uncategorized
सरोवर में कार गिरी, तीन कांवरियों की मौत

सरोवर में कार गिरी, तीन कांवरियों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: शहर में शिवरात्रि को तड़के त्रयंबकेश्वर मंदिर के सामने कांवरियों से भरी तेज रफ्तार कार गौरी सरोवर में जा गिरी. हादसे में कार सवार तीनों कांवरियों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकरी मौके पर आ गए और मृतकों के शव सरोवर से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजे. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है.

जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व के लिए भारौली खुर्द गांव से बृजमोहन सिंह 50 पुत्र परमाल सिंह राजावत, चंद्रभान सिंह उर्फ लला 25 पुत्र यदुनाथ सिंह राजावत, बृजकिशोर शर्मा 22 पुत्र सत्यनारायण शर्मा गुरुवार को श्रृंगीराम पुर के लिए रवाना हुए थे. तीनों रात 1:30 बजे कांवर भरकर वापस लौटे.और गांव से रात 2़ बजे के करीब बृजमोहन सिंह के बेटे पंकज सिंह एंडीवर कार क्रमांक एमपी 21 सीए 0084 में मां विनीता देवी, दादी रामादेवी और चंद्रभान की मां ओमवती सिंह और पत्नी सपना सिंह को लेकर गौरी सरोवर किनारे आ गए. यहां आकर उन्होने अपनी कार त्रयंबकेश्वर मंदिर के सामने खड़ी कर दी और पंकज और परिजन कार से नीचे उतरकर बाहर खड़े हो गए. पंकज के पिता बृजमोहन सिंह, बृजकिशोर शर्मा थकावट दूर करने के लिए कार में बीच वाली सीट पर बैठ गए. आगे ड्राइवर सीट पर चंद्रभान सिंह आराम करने लगे. इसी बीच चंद्रभान सिंह ने पंकज से कार की चाबी मांग ली.

Also Read This : मशरूम उत्पादन कर अब खूंटी की महिलाएं आर्थिक प्रगति की राह पर चलेंगी

चाबी देकर पंकज परिजन के पास चले गए. इसी दौरान चंद्रभान सिंह ने कार में चाबी लगाई तभी कार स्टार्ट होकर आगे की ओर बढ़ी. कार को रोकने के लिए चंद्रभान ने ब्रेक लगानी चाहे, लेकिन गलती से पैर एक्सीलेट पर चला गया. इससे कार करीब 100 की स्पीड से सरोवर में त्रयंबकेश्वर मंदिर के सामने बने घाट की ओर घूमकर सरोवर में जा गिरी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी मौके पर आ गए और रेस्क्यू शुरु कर तीन युवकों के शव बाहर निकाल लिए. इस हादसे मे बृजमोहन सिंह, बृजकिशोर शर्मा तथा चंद्रभान की मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम है तो बदलेगा जरुर: 25 फरवरी तक बारिश का अनुमान

Next Post

सेट पर मरने वालों के परिवारजनों को 1 -1 करोड़ रुपये देंगे कमल हसन

Next Post
सेट पर मरने वालों के परिवारजनों को 1 -1  करोड़ रुपये देंगे कमल हसन

सेट पर मरने वालों के परिवारजनों को 1 -1 करोड़ रुपये देंगे कमल हसन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d