BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 9 माह के बच्चे की कटी गर्दन

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in समाचार
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 9 माह के बच्चे की कटी गर्दन
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में नौ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई. वहीं इसके अलावा चालक सहित दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोटा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुसिल के अनुसार कोटा के कैथून के भेरूपाड़ा मोहल्ला निवासी राजकुमार धाकड़ अपनी पत्नी सुनीता सहित नौ माह के मासूम बच्चे राघव के साथ कार से खातोली छूआरिया धाम में मन्नत ढोकने जा रहे थे.

वहीं कार को चालक अफजल चला रहा था. इस दौरान शाहपुरा बालाजी के पास उनकी तेज रफ्तार कार असंतुलित हो गई और सड़क के दूसरी तरफ जाकर पेड़ से जा टकरा गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार दंपति व चालक गंभीर घायल हो गए. वहीं खिड़की के पास खेल रहा मासूम राघव की गर्दन कट कर 10 फीट दूर खेतों में जा गिरी.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस से सुल्तानपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां दंपति व चालक को गंभीर अवस्था में कोटा रैफर कर दिया. मासूम के शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचित किया गया.

इधर, सड़क हादसे में मासूम राघव की दर्दनाक मौत से होने से परिजनों के साथ लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े. रिश्तेदारों सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया. इस दौरान अस्पताल परिसर में ही कोहराम मच गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंद्रेश्वर महादेव अशोक धाम में कल से पूजा कर सकेंगे लोग, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाऐगा ख्याल

Next Post

राजद कार्यकर्ताओं ने थाली,कटोरी बजाकर मनाया प्रतिरोध दिवस

Next Post
राजद कार्यकर्ताओं ने थाली,कटोरी बजाकर मनाया प्रतिरोध दिवस

राजद कार्यकर्ताओं ने थाली,कटोरी बजाकर मनाया प्रतिरोध दिवस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d