BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेडिका अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट की कार लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 20, 2020
in समाचार
मेडिका अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट की कार लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची पुलिस ने मेडिका अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार व मार्केटिंग मैनेजर गौरव शर्मा की कार लूट शामिल दो शातिर अपराधी ओम वर्मा व आशिक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि कल रात सूचना मिली थी कि होचर रिंग रोड के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं. इसकी पुष्टि होने के बाद डीएसपीएक नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापामारी की गयी.

पुलिस पर नजर पड़ते दोनों भागने लगे जिन्हें पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर धर दबोचा. तलाशी लेने पर इनके पास से एक पिस्तौल, गोली, मोबाईल व पर्स बरामद किये गये. एसपी ने बताया कि बाद में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग 22 अगस्त की रात में वे लोग रिंग रोड में हुई कार लूट को भी अंजाम दिया था.

अरोपियों ने बताया कि उक्त कार से शराब बिहार भेजना था लेकिन ओरमांझी में ही वह एक्सीडेंट हो गया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था. ज्ञात हो कि 22 अगस्त को हुई कार लूट में भुक्त भोगी अनिल कुमार व गौरव शर्मा ने पुलिस को बताया था कि वे लोग धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप से लौट रहे थे. होचर रिंग रोड के पास किसी का फोन आने पर वे अपनी कार को धीमा किये उसी दौरान दो अपराधी उनसे कार लूट कर भाग गये.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेडिका के वाईस प्रेसिडेंट अनिल कुमार 22 अगस्त को अपने साथ एक लड़की संभवतः महिला डॉक्टर को ले कर वहां आपत्तिजनक स्थिति में देखे गये थे. उसी समय वहां पहुंचे दोनों अपराधी ने बंगाल का नंबर देख सोचा कि यह गाड़ी बाहर की है किसी को पता नहीं चलेगा, उसे लूट लिया. बाद में अनिल कुमार ने फोन कर अपने दोस्त को वहां बुलाया और सौरभ शर्मा को रोक लिया जबकी उस लड़की को वहां से भेज दिया.

गिरफ्तार दोनों अपराधियों के मुताबिक उस कार में अनिल कुमार व एक लड़की थी, जबकी अनिल कमार के मुताबिक उस कार में उसके साथ मार्केटिंग मैनेजर गौरव शर्मा भी था. फिलहाल पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुमका के एसपी हुए कोरोना पॉजिटिव, विभाग में हड़कंप

Next Post

धर्म कॉलम कोड की मांग को लेकर बनाया मानव श्रृंखला

Next Post
धर्म कॉलम कोड की मांग को लेकर बनाया मानव श्रृंखला

धर्म कॉलम कोड की मांग को लेकर बनाया मानव श्रृंखला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d