BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार्बन उत्सर्जन गरीब से ज्यादा अमीर लोग करते हैं, ऑक्सफैम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

by bnnbharat.com
September 23, 2020
in समाचार
कार्बन उत्सर्जन गरीब से ज्यादा अमीर लोग करते हैं, ऑक्सफैम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: गरीबों से ज्यादा अमीरों की कार्बन उत्सर्जन करने में भागीदारी है. जी हां इसका रिपोर्ट से खुलासा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संस्था ऑक्सफैम की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में अमीर लोगों ने गरीब लोगों के मुकाबले दोगुना कार्बन उत्सर्जन पैदा किया है. रिपोर्ट में बताया गया कि 1990-2015 के बीच अमीरों ने ज्यादा कार्बन उत्सर्जन किया.

रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि इन सालों में एक फीसदी अमीरों ने 50 फीसदी गरीबों की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा कार्बन उत्सर्जन पैदा किया है. 25 साल की अवधि में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इन परिणामों के बाद ऑक्सफैम ने उन अमीरों पर कार्बन उत्सर्जन से संबंधित पाबंदियां लगाने की मांग की है. 
इसके अलावा ऑक्सफैम ने विश्व जलवायु परिवर्तन के मामले में सबकी भागीदारी तय करने और इसकी उचित तरीके से व्यवस्था स्थापित करने के लिए सार्वजनिक ढांचों में निवेश बढ़ाने और अर्थव्यवस्था में सुधार की मांग की है. ऑक्सफैम ने साल 1990 से लेकर 2015 तक के आंकड़ों पर अध्ययन किया और ये नतीजे सामने पेश किए.

रिपोर्ट में बताया गया कि इस दौरान दुनिया के दस फीसदी अमीर लोग ही कुल वैश्विक उत्सर्जन के आधे से भी ज्यादा के लिए जिम्मेदार हैं. इसके अलावा शोधकर्ताओं ने पाया कि कुल 15 फीसदी उत्सर्जन में विश्व के एक फीसदी अमीरों की भागीदारी है. वहीं दुनिया की आधी आबादी यानि गरीबों ने मात्र सात फीसदी उत्सर्जन पैदा किया. 

ऑक्सफैम जर्मनी से जुड़ी हुई एक विशेषज्ञ एलेन एहमके का कहना है कि दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं, आर्थिक विकास और पैसों के आधार पर लोगों के बंटवारे पर चलती हैं. इस सुविधा की वजह से दुनिया के मुट्ठी भर अमीर लोगों की खपत का खामियाजा गरीब लोगों को उठाना पड़ता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक चढ़ा

Next Post

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस आज होगी आमने-सामने

Next Post
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस आज  होगी आमने-सामने

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस आज होगी आमने-सामने

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d