अरविन्द पटेल,
महराजगंज: महराजगंज जिले के पनियरा ब्लॉक के ग्राम सभा रजौड़ा कला के राशन कार्ड धारकों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी महराजगंज को एक प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें लिखा है कि रजौड़ा कला के कोटेदार दिलीप कुमार पासवान द्वारा कम राशन दिया जाता है तथा पैसा अधिक लिया जाता है. साथ ही विरोध करने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट पर आमदा की जाती है.
इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी सदर , खण्ड विकास अधिकारी पनियरा व जिलापूर्ति अधिकारी महराजगंज से शिकायत की गयी थी लेकिन महिनों गुजर गये न तो कोई जांच की गयी और न ही कोटेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की गयी.
थक हार कर इस जांच हेतु प्रार्थना पत्र दे रहे हैं कि कोटेदार की मनमानी व घटतौली व ज़्यादा पैसा लेने की संबंधित अधिकारी द्वारा जांच कराकर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाये.
जिलाधिकारी महराजगंज को कोटेदार के खिलाफ प्रार्थना पत्र देने वालों में ग्राम प्रधान राजकुमार , मालती देवी, ईसरावती देवी, कमलावती देवी, आशा देवी, शीला देवी, सुमित्रा देवी, रामदरश, जयनाथ, रीना देवी, कौशिल्या देवी, किरन देवी, मोनिका देवी, रम्भा देवी, प्रियंका देवी, प्रमिला देवी, रेखा देवी, रीता देवी सहित लगभग चार दर्जन कार्ड धारक मौजूद रहे.

