रांची: हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक कृष्ण गुप्ता की शिकायत पर मेकॉन लिमिटेड के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल भट्ट, चीफ जेनरल मैनेजर संजय कुमार सिन्हा, चीफ सिक्युरिटी ऑफिसर एस के सिंह, सिक्युरिटी एजेंसी मेसर्स एवरेस्ट ह्यूमन रिसोर्स कंसलटेंट के डायरेक्टर,सिक्युरिटी इंचार्ज एन के झा के अलावे छह अन्य सिक्युरिटी गार्ड के खिलाफ डोरंडा थाना में कांड संख्या 218/2020 दर्ज किया गया है.

इससे पहले अधिवक्ता अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने इन लोगों के खिलाफ थाना,सिटी एसपी रांची,डीजीपी से शिकायत किया था . कार्रवाई नही होने पर अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में क्रिमनल रीट 136/2020 दायर किया था . इसी बीच डोरंडा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

