BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NRI महिला की शिकायत पर पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

by bnnbharat.com
October 18, 2019
in समाचार
NRI महिला की शिकायत पर पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: एक एनआरआई महिला की शिकायत पर पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, उनकी पत्नी, बेटा व दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ मालवीय नगर थाने मे  जालसाजी, ठगी व आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि लंदन में रहने वाली संध्या शर्मा पंडित ने शिकायत दी कि मालवीय नगर स्थित सर्वप्रिय विहार में दूसरी मंजिल पर उनका फ्लैट है. पहली मंजिल पर पूर्व क्रिकेटर अपने परिवार के साथ रहते हैं.

आरोप है कि फर्जी कागजात बनवाकर उनके फ्लैट का ताला तोड़ा गया और पूरा सामान चोरी कर लिया गया. अभी प्रभाकर के दोस्त वहां अवैध रूप से रह रहे हैं. महिला ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

डीसीपी ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर के एक सहयोगी का नाम संजीव गोयल है. पीड़िता ने पहले इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को दी थी. इसके बाद शिकायत को दक्षिण जिला पुलिस को भेजा गया था.

महिला का कहना है कि उसके पति लक्ष्मी चंद पंडित ने 1995 में बिल्डर से फ्लैट खरीदा था. 2006 में वे लोग लंदन चले गए. तब से 2018 तक उनके रिश्तेदार वहां रहते थे. अभी फ्लैट में ताला लगा था. पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि कोई उनके फ्लैट में रह रहा है.

इसके बाद सितंबर में वह दिल्ली आईं तब आरोपियों ने उसे अपने ही घर में घुसने नहीं दिया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि मनोज गोयल नामक एक प्रॉपर्टी डीलर ने फर्जी कागजात बनाने में प्रभाकर की मदद की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बदलाव यात्रा में शामिल हुए, JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन

Next Post

पति ने ब्लेड से काट दी पत्नी की जीभ, सौतन पर FIR दर्ज

Next Post
पति ने ब्लेड से काट दी पत्नी की जीभ, सौतन पर FIR दर्ज

पति ने ब्लेड से काट दी पत्नी की जीभ, सौतन पर FIR दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d