BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छात्रा के अपहरण मामले में पूर्व गृह राज्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by bnnbharat.com
August 28, 2019
in समाचार
छात्रा के अपहरण मामले में पूर्व गृह राज्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Case filed against former Minister of State for Home in kidnapping of girl student

Share on FacebookShare on Twitter

शाहजहांपुर : पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज की छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. एस. चिनप्पा बताया कि 22 अगस्त को स्वामी चिन्मयानंद के वाट्सएप नंबर पर मैसेज आया, जिसमें उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी. उस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद 24 अगस्त को एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक छात्रा स्वामी पर आरोप लगा रही थी.

डॉ. चिनप्पा ने बताया कि रविवार को छात्रा के परिजनों ने चौक कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद ने उनकी बेटी को अगवा करा दिया है. छात्रा के परिजनों ने अपनी तहरीर में स्वामी चिन्मयानंद व अन्य लोगों पर वीडियो के आधार पर दुष्कर्म, शारीरिक शोषण और अपहरण समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे.

गौरतलब है कि बीते दिनों 24 अगस्त की शाम एस.एस. लॉ कॉलेज की एलएलएम की छात्रा ने एक वीडियो वायरल कर स्वामी पर शारीरिक शोषण व दुष्कर्म के आरोप लगाए थे. उसके बाद से वह लापता है.

एसपी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो स्वामी से पूछताछ भी की जाएगी. पहले रंगदारी मांगे जाने की तहरीर आई थी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई. उसके बाद छात्रा के परिजनों की तहरीर आई तो उसी दिन से उसे तलाशने के लिए तीन टीमें लगा दी गई.

एसपी ने बताया कि छात्रा को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास हो रहा है. छात्रा के पिता को सुरक्षा दे दी गई है. रिपोर्ट दर्ज करने में किसी तरह की लापरवाही या देरी नहीं की गई है. रंगदारी मांगने के मामले में भी जांच चल रही है. इस प्रकरण में एक को हिरासत में लिया गया है.

ज्ञात हो कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद 8 साल बाद फिर विवादों में फंस गए हैं. पहले उनकी शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था. इस बार उनके कॉलेज की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए. उसके लापता होने पर स्वामी चिन्मयानंद पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है. जून 2011 में उनकी शिष्या ने दुष्कर्म व शोषण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. वह मामला अभी विचाराधीन है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में मंद कारोबार, शुरुआती बढ़त के बाद टूटा सेंसेक्स

Next Post

कमिंस की जगह पॉल वेस्टइंडीज की टीम में शामिल

Next Post
कमिंस की जगह पॉल वेस्टइंडीज की टीम में शामिल

कमिंस की जगह पॉल वेस्टइंडीज की टीम में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d