BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

15 महीने के बेटे और सास को पीटने वाली महिला पर मामला दर्ज

by bnnbharat.com
August 17, 2020
in Uncategorized
क्वारंटाइन सेंटर में मारपीट करने के मामले में 7 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

ओडिशा: ओडिशा के पुरी जिले में पुलिस ने एक महिला पर अपने 15 महीने के बेटे और सास की पिटाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. यह मामला तब सामने आया जब सीसीटीवी फुटेज पर महिला द्वारा प्रताड़ना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पुरी के पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने रोजलिन नायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी महिला के पति ने अपने बेटे और मां की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास जमा कराया है. सिंह ने कहा, ‘सीसीटीवी फुटेज पिछले महीने का है जिसमें महिला बच्चे को लात मारते हुए दिखाई दे रही है. उसने अपनी सास की भी पिटाई की है. हम उसे गिरफ्तार करेंगे.’

पुरी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने भी मामले का संज्ञान लिया है. महिला के पति चक्रधर नायक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि रोजलिन बेटे के हाथ और पैरों को बांधने के बाद उसे लात मार रही है. भुवनेश्वर में एक छोटी सी दुकान चलाने वाले नायक ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे क्योंकि उन्हें शिकायत मिली थी कि उनकी पत्नी उनके बूढ़े माता-पिता के साथ मारपीट करती है.

नायक ने कहा, ‘मेरी पत्नी मेरे बूढ़े माता-पिता की पिटाई करती थी. वह मेरे बेटे को भी पीटती थी. कोई और रास्ता न पाकर मैंने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए.’ उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शुरुआत में उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी. हालांकि महिला ने आरोप लगाया है कि उनका पति न तो उनकी देखभाल कर रहा है और न ही उन्हें भोजन देता है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज हो सकता है जेईई मेंस का एडमिट कार्ड जारी

Next Post

बिहार में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, दुकान खोलने के समय में पूरी छूट, नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी

Next Post
सीतामढ़ी में भी लागू हुआ लॉकडाउन, डीएम ने जारी किए आदेश

बिहार में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, दुकान खोलने के समय में पूरी छूट, नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d