हजारीबाग: बड़का गांव के बीडीओ राकेश कुमार और उनकी पत्नी ने नाबालिग नौकरानी को जमकर पीटा दोनों उस पर 200 रुपये चुराने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं बच्ची को गर्म आयरन से दागा गया. पीड़िता के बयान पर मंगलवार को सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया. इस घटना के संबंध में हजारीबाग उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रदीप, सदर एसडीपीओ कमल किशोर, सदर थाना प्रभारी नीरज सिंह सहित कई अधिकारियों ने बच्ची का बयान लिया.
डीएसपी ने कहा कि बच्ची के बयान के हिसाब से बीडीओ और उनकी पत्नी ने मारपीट किया था. साथ ही गर्म आयरन को सीने में चिपका दिया था. जिस पर गंभीरता से लेते हुए दोनों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया. इस घटना के संबंध में आदिवासी संघ के छात्र मोर्चा के अध्यक्ष सुशील ओडिया ने कहा कि नाबालिग बच्ची से काम करवाना कानूनी अपराध है.
वहीं बीडीओ नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट और काम करवा रहे थे. अगर इन्हें 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो आदिवासी छात्र मोर्चा के बैनर तले उग्र आंदोलन करेंगे.
सी डब्लू सी के कई प्रतिनिधि प्रीति सिन्हा, देवी कुमारी और सूरज कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर नाबालिग बच्ची का बयान दर्ज किया है. मौके पर जिला समाज कल्याण के भी कई पदाधिकारी बच्ची का सदर अस्पताल में अपने देख-रेख में इलाज करवा रहे है.

