BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीरव मोदी के भाई पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
नीरव मोदी के भाई पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है. नेहल मोदी पर मैनहट्टन स्थित दुनिया की सबसे बड़ी हीरा कंपनियों में से एक के साथ 26 लाख डॉलर (लगभग 19 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी करने के आरोप में उसके खिलाफ केस दायर किया गया है.

मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सीवाई वेंस जूनियर ने कहा, 41 वर्षीय नेहल मोदी पर न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में ‘फर्स्ट डिग्री में बड़ी चोरी’ का आरोप लगा है. वेंस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, नेहल मोदी को न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा, मेरा कार्यलाय ऐसे लोगों को अपराध करने की छूट नहीं दे सकता है, जो मैनहट्टन के प्रतिष्ठित हीरा उद्योग में धोखाधड़ी करें और उपभोक्ताओं के साथ ठगी करें. 

अदालत में दाखिल और रिकॉर्ड पर दिए गए बयान के मुताबिक, नेहल टाइटन होल्डिंग्स के पूर्व सदस्य नेहल मोदी ने मार्च से अगस्त 2015 के बीच एक कंपनी के साथ मिलकर फेक प्रेजेंटेशन के लिए करीब 26 लाख डॉलर के हीरे एलएलडी डायमंड्स यूएसए से लिए थे. 

बयान में कहा गया, हीरे का व्यापार करने वाले परिवार से आने वाले नेहल को शुरुआत में उद्योग सहयोगियों के माध्यम से एलएलडी डायमंड्स के अध्यक्ष से परिचित कराया गया था. मार्च 2015 में, वह एलएलडी कंपनी के पास गया और कहा कि वह कॉस्टको होलसेल कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी कर रहा है. नेहल ने न्यूयॉर्क स्थित एलएलडी कंपनी से कहा कि उसे कुछ हीरे चाहिए, जो वह कॉस्टको को बेचने के लिए दिखाने वाला है. 

एलएलडी ने नेहल को हीरे मुहैया करा दिए. इसके बाद उसने एलएलडी को बताया कि कॉस्टको हीरों को खरीदने के लिए तैयार हो गया है. इसके बाद, एलएलडी ने उसे 90 दिनों के भीतर पूर्ण भुगतान के साथ क्रेडिट पर हीरे खरीदने की अनुमति दी.जबकि कॉस्टको को बेचने की बजाए नेहल ने ये हीरे गिरवी रखकर लोन ले लिया और पैसा निजी उपयोग व कारोबार में इस्तेमाल कर एलएलडी से धोखाधड़ी की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी

Next Post

सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर दारोगा ने की आत्‍महत्‍या

Next Post
एक ही परिवार के 6 सदस्यों के शव बरामद, सामूहिक आत्महत्या का शक

सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर दारोगा ने की आत्‍महत्‍या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d