BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चतरा में सामने आया उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी का मामला

by bnnbharat.com
September 16, 2019
in Uncategorized
चतरा में  सामने आया उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी का मामला
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: गरीबों के लिए शुरू की गई मोदी सरकार की निःशुल्क गैस वितरण की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना में चतरा जिले के इटखोरी औऱ मयुरहंड प्रखंड में भारी गड़बड़ी हुई है. गैस की सब्सिडी का पैसा गरीबों के खाते में भेजा गया और गैस बेच दी गयी खुले बाजार में. इस पूरे गोरखधंधे में कान्हाचट्टी के इंडेन गैस वितरक गोपाल सिंह का नाम सामने आ रहा है. आरोप के मुताबिक निःशुल्क गैस सिलेंडर के वितरण को लेकर गरीबों का केवाईसी किया गया. इसमें आश्चर्यजनक रूप से केवाईसी के बाद सभी लोगों के खाते में 24 दिसम्बर 18 को सब्सिडी की राशि तो आ गयी,परन्तु 9 महीने बीतने को हैं,परन्तु इन गरीबों को सिलेंडर के दर्शन नहीं हुए हैं.

जिला 20 सूत्री की बैठक में भी उठा मामला,लीपापोती में लगा प्रशासन

मामले का खुलासा तब हुआ जब नए गैस वितरक के पास गरीबों ने गैस सिलेंडर के लिए दावेदारी पेश कर दी. इस प्रकरण के सामने आने के बाद जिला बीस सूत्री सदस्या ऋषिबाला सिंह ने सक्रिय होकर मामले में हो हल्ला किया तो आनन फानन में कुछेक गरीबों को गैस सिलेंडर दिए,परन्तु पूरे तरीके से इसपर अमल नहीं किया गया. इसको खानापूर्ति कह दें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं. बीस सूत्री सदस्या ऋषिबाला सिंह की जांच आगे बढ़ी तो परत दर परत घोटाले की फेहरिस्त सामने आ गई.

लाभुक के खाते में सब्सिडी का पैसा,खुले बाजार में बेच दी गयी सिलेंडर

बीस सूत्री सदस्या सह भाजपा नेता ऋषिबाला सिंह का आरोप है कि चतरा जिला में गैस वितरको औऱ बिचौलिए की मदद से लगभग दस हजार गैस सिलेंडर औऱ चुल्हा खुले बाजार में बेच दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में फिलहाल चार हजार गैस सिलेंडर के वितरण में अनियमितता की शिकायत सामने आयी है. अगर विस्तृत रूप से जांच की गई तो गड़बड़ी के आंकड़ों के और भी बढ़ने की संभावना है. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 29 अगस्त को सम्पन्न जिला बीस सूत्री की बैठक में बीस सूत्री सदस्य ऋषिबाला सिंह ने उज्ज्वला योजना का मामला उठाया था, बीस सूत्री की बैठक सम्पन्न हुए लगभग 15 दिनों का समय गुजर चुका है. अभी तक न तो विभागीय मंत्री औऱ न ही जिला प्रशासन ही गम्भीर नजर आ रहा हैं. गौरतलब बात तो यह है कि बीडीओ, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष औऱ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में उज्ज्वला योजना निःशुल्क गैस वितरण किया गया. फिर भी गड़बड़ी हो गयी. इसका सीधा अर्थ है कि इस गड़बड़ी में कमोवेश सभी की भूमिका थी. सभी की मिलीभगत से गरीबों के हक को मार लिया गया.

आदिम जनजाति बिरहोर औऱ अतिपिछड़ा भुइयां जाति भी बने शिकार

भाजपा नेता ऋषिबाला सिंह का आरोप है कि प्रखंड प्रशासन की अकर्मण्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब उन्होंने 5 सितंबर 19 को गैस की कालाबजारी की बात उठायी तो 35 लोगों को आनन फानन में गैस मुहैया करवाया गया,लेकिन आश्चर्यजनक तौर से इनकी इंट्री उसी तारीख में कर दी गयी,जिस तारीख में लोगों के खाते में सब्सिडी भेजी गई थी. यानी 24 -12-18 .ऋषिबाला सिंह कहती हैं कि पूरे प्रकरण में दुःखद पहलू यह है कि आदिम जनजाति बिरहोर औऱ अतिपिछड़ा समाज भुइयां जाति को बिचौलियों ने नहीं छोड़ा. ऋषिबाला का आरोप है कि गैस वितरक ने यहीं पर बस नहीं किया एकओर तो उन्होंने सरकारी राशि का बंदरबांट किया वहीं दूसरी ओर आम लोगों से खुले बाजार में 3 से 4 हजार रु की वसूली की. वे कहती हैं कि इस पूरे खेल में करोड़ो की राशि के बारे न्यारे किये गए. ऋषिबाला कहती हैं कि यह विडंबना ही है कि देश और राज्य की सत्ता में हमारी सरकार काबिज है फिर भी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला में गैस की कालाबाजारी पार्टी की छवि को धूमिल कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबूलाल मरांडी ने रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में जाकर सरिता मरांडी से की मुलाकात

Next Post

PLFI के हार्डकोर सदस्य रामजीत पाहन हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार

Next Post
PLFI के हार्डकोर सदस्य रामजीत पाहन हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार

PLFI के हार्डकोर सदस्य रामजीत पाहन हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d