BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मासूम का गाल चूमने पर मशहूर निर्देशिका के बेटे पर ‘पॉक्सो’ का केस दर्ज

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in Uncategorized
मासूम का गाल चूमने पर मशहूर निर्देशिका के बेटे पर ‘पॉक्सो’ का केस दर्ज

Case of famous pox filed on kissing of cheek of innocent by son of famous directory

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : नई दिल्ली स्थित लोधी गार्डन में सुबह की सैर पर घूमने पहुंचे छह वर्षीय बच्चे का गाल चूमना एक शख्स को महंगा पड़ गया. बच्चे के वकील पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने ‘पॉक्सो’ एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी, एक जमाने में ‘चंद्रकांता’ जैसे चर्चित सीरियल की मशहूर महिला निर्देशिका का बेटा बताया जा रहा है.

नई दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद मोहन ने बताया, “इस सिलसिले में नई दिल्ली जिले के तुगलक रोड थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना रविवार सुबह आठ से नौ बजे के बीच की है.”

घटनाक्रम के मुताबिक, बच्चा अपने पिता के साथ लोधी गार्डन में सुबह की सैर पर गया था. शिकायतकर्ता फरीदाबाद में रहता है. घटना वाले दिन बच्चे के पिता और उसके अन्य परिजन भी साथ में मौजूद थे.

सूत्रों ने बताया कि बच्चे के पिता कुछ सामान कार में भूल आए थे. जब वो कार से सामान लेकर लौटे तो उन्हें पूरी घटना के बारे में पता चला. बच्चे ने पिता को बताया कि, ‘अंकल ने मेरे गाल पर चूमा है’. जिसके बाद गुस्साए पिता ने मौके पर ही पुलिस बुला ली. पुलिस शिकायतकर्ता और 45 वर्षीय आरोपी को लेकर तुगलक रोड थाने पहुंची.

पुलिस ने बच्चे के पिता की पूरी बात सुनकर और बच्चे से घटना का ब्योरा लेकर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो-एक्ट के तहत रविवार को ही केस दर्ज कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एंक्लेव में रहता है. उधर थाने में हंगामा खड़ा होने पर पुलिस ने आरोपी के परिजनों को भी तुलगक रोड पुलिस स्टेशन बुला लिया.

तुगलक रोड पुलिस स्टेशन सूत्रों के मुताबिक, “थाने पहुंचने पर पता चला कि आरोपी की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही है. वो मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर है.”

परिवार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस तमाम तथ्यों की पड़ताल में जुटी हुई है.

आरोपी की मां ने सीरियल ‘चंद्रकांता’ और ‘श्रीमान-श्रीमती’ का निर्देशन किया था.

जानकार बताते हैं कि सार्वजनिक स्थल पर किसी बच्चे का गाल चूमे जाने पर पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिए जाने का राजधानी में शायद यह पहला मामला होगा.

आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के सवाल पर आनंद मोहन ने कहा, “मुझे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. इस बारे में नई दिल्ली के डीसीपी को सही जानकारी होगी.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

69,000 शिक्षक अभ्यार्थियों का फूटा आक्रोश

Next Post

खुफिया जानकारी के लिए नाबालिग को ISI ने भेजा भारत, गिरफ्तार

Next Post
खुफिया जानकारी के लिए नाबालिग को ISI ने भेजा भारत, गिरफ्तार

खुफिया जानकारी के लिए नाबालिग को ISI ने भेजा भारत, गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d