BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चिदंबरम की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला,असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप

by bnnbharat.com
August 22, 2019
in Uncategorized
चिदंबरम की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला,असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्व वित्त और गृह मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार को जमकर घेरा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर हुई कार्रवाई को दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या करार दिया। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चिदंबरम की गिरफ्तारी से दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। बेटी की हत्या के एक आरोपी के बयान के आधार पर केस बनाया गया।

कांग्रेस की ओर से रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पिछले 2 दिन से भारत इस बात का गवाह बना कि किस तरह से दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या की गई और सरकार ने सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल करते हुए राजनीतिक बदला लेने की कोशिश की। चिदंबरम के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई की गई वो राजनीतिक बदले को दिखाता है।

कांग्रेस नेता रणदीप ने चिदंबरम के साथ खड़े होने की बात करते हुए कहा कि हम चिदंबरम के साथ खड़े हैं। चिदंबरम पर हो रही कार्रवाई राजनीति प्रतिशोध के अलावा कुछ और नहीं है। हम देख रहे हैं कि देश की अर्थव्यवस्था चौंकाने वाली हो गई है। इंडस्ट्रीज बंद हो रहे हैं और लोगों की नौकरियां जा रही हैं। लोगों का इन मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। बेटी की हत्या की आरोपी को सरकारी गवाह बनाकर केस बनाया गया।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पी चिदंबरम का बचाव करते हुए कहा कि वह देश के सम्मानित अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ हैं। सुप्रीम कोर्ट में वकील रहे हैं। उन्होंने जांच के दौरान कुछ भी नहीं छुपाया। बीजेपी सरकार की ओर से दुश्मनी का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के कोई सबूत नहीं हैं। जिन लोगों पर अपराध करने के आरोप लगे हैं वो सुरक्षा के साये में स्वतंत्र घूम रहे हैं। जिस शख्स ने 40 साल देश की सेवा की आज उसे कानून से भागने वाला साबित करने की कोशिश की जा रही है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UP में नाबालिग भाइयों ने 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर की हत्या

Next Post

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप : प्री-क्वार्टर फाइनल की चुनौती का सामना करेंगे 5 भारतीय

Next Post
बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप : प्री-क्वार्टर फाइनल की चुनौती का सामना करेंगे 5 भारतीय

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप : प्री-क्वार्टर फाइनल की चुनौती का सामना करेंगे 5 भारतीय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d