लखीसराय : लखीसराय जिले के पिपरिय थाने में रामचंद्रपुर पंचायत के मुखिया के खिलाफ प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा एक केस दर्ज कराया गया है. जिसमे मुखिया के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी पर गलत कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा है साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. मुखिया के द्वारा प्रखंड कार्यालय में फाइल गए कागजातों को भी नुकसान पहुंचाया गया है. इस प्रकार का बयान प्रखंड विकाश पदाधिकारी के द्वारा दिया गया.
प्रखंड विकाश पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि हर रोज की तरह वह अपने कार्यालय में बैठकर अपना कार्य कर रहे थे, तभी रामचंद्रपुर पंचायत के मुखिया प्रकाश साव अपने कुछ समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंच कर कहा की मेरा काम क्यों नही करते हो , साथ ही मुखिया के द्वारा कहा गया कि अगर मेरा काम नही करोगे तो तुम्हे जान से हाथ धोना पड़ेगा. इस बात को लेकर प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने एक आवेदन पिपरिया थाना को दिया है. पिपरिया थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, अगर मुखिया दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्यवाही जरूर होगी.
वही रामचंद्रपुर के मुखिया प्रकाश साव ने कहा कि ये सब बात गलत है. सच तो यह है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा मुझ से जल नल के कार्य मे 10% कमीशन की मांग किया गया था, जिसे देने से मेंने इनकार किया था.जिसके कारण पका प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.

