समाचार

असम 2024 तक ’हर घर जल’ वाला राज्य बनने की दिशा में अग्रसर

नईदिल्ली:पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) की सचिव मती विनी महाजन ने आज असम के मुख्य सचिव  जिष्णु बरुआ के साथ जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा की. मती महाजन ने राज्य में दोनों प्रमुख मिशनों के कार्यान्वयन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में नल से घरों में पानी की आपूर्ति मुहैया करने में असम में हुई गई प्रगति की सराहना की. उन्होंने कहा, ''असम 2024 तक हर घर में स्वच्छ नल का पानी उपलब्ध कराने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काफी प्रगति में है. केंद्र लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य को पूरी सहायता प्रदान कर रहा है.’’ डीडीडब्ल्यूएस के अतिरिक्त सचिव  अरुण बरोका,   एस अब्बासी, एसीएस प्रभारी, एसबीएम और जेजेएम, असम,  समीर सिन्हा, वित्त सचिव, असम और डीडीडब्ल्यूएस के अधिकारी भी ऑनलाइन समीक्षा के दौरान मौजूद थे. मती महाजन ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, ''जल जीवन मिशन एक विकेन्द्रीकृत, मांग-प्रेरित, समुदाय-प्रबंधित जलापूर्ति योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर में नल से स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाकर ग्रामीण लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है. उन्होंने पिछले छह महीनों के दौरान राज्य द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की. स्वच्छ भारत मिशन के कार्यान्वयन पर चर्चा करते हुए मती महाजन ने कहा, ''जिलों ने हालांकि खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया है, लेकिन यह एक बार का प्रयास नहीं है. कार्यक्रम के तहत हर समय गांवों की ओडीएफ स्थिति को बनाए रखने के लिए सामाजिक और व्यवहारपरक बदलाव लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.’’ उन्होंने राज्य के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में नल से जल की आपूर्ति को प्राथमिकता देने की अविलंब आवश्यकता पर भी जोर दिया. जल जीवन मिशन की जब 15 अगस्त, 2019 को घोषणा की गई थी उस सयम राज्य के कुल 63.35 लाख घरों में से सिर्फ 1.11 लाख (1.76 फीसदी) नल से जल की आपूर्ति हो रही थी. करीब 28 महीनों में 17.46 लाख घरों को नल का स्वच्छ जल उपलब्ध कराया गया है. पिछले छह महीनों में ही 8.5 लाख से अधिक घरों में नल से स्वच्छ जल की आपूर्ति की गई है. असम के मुख्य सचिव  जिष्णु बरुआ ने राज्य का कार्य-निष्पादन प्रस्तुत करते हुए कहा, ''पूर्वोत्तर के सबसे बड़े प्रांत में हमने वहां से सफर की शुरुआत की है जहां नल से जल की आपूर्ति का कवरेज महज 1 फीसदी था. इस लिहाज से देखें तो अच्छी प्रगति है. हमने पिछले छह महीनों में अच्छी प्रगति की है. चूंकि राज्य ने कम आधार पर शुरुआत की थी, इसलिए कार्यक्रम के कार्यान्वयन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने में समय लगा. अब शेष कार्य को तेजी से पूरा किया जाएगा.  

Read moreDetails

25 हजार रूपये का इनामिंया व लूट का वांछित अभियुक्त मय एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर:- जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर...

Read moreDetails

अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अवैध शस्त्र धारकों / असलहों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान  के तहत...

Read moreDetails

राशनकार्ड धारियों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना हेतु एप लांच

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री दुमका से करेंगे योजना का शुभारम्भ, लाभुकों को मिलने लगेगा योजना का लाभ रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त...

Read moreDetails

सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

लखनऊ.सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, नितिन अग्रवाल ने छोड़ी समाजवादी पार्टी,यूपी विधानसभा में डिप्टी स्पीकर थे नितिन अग्रवाल...

Read moreDetails

पोल्ट्री – एनईआरसीआरएमएस द्वारा लागू दीर्घकालिक जीवन के लिए एक वरदान – एनईसी, डोनर मंत्रालय के तत्वावधान में एक पंजीकृत सोसायटी

नई दिल्ली:- मि. मिन्थांग, मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के समुलामलन ब्लॉक में रहते हैं. एनईआरसीआरएमएस के हस्तक्षेप से पहले, नॉरकोरम चरण- III परियोजना के...

Read moreDetails

भारत और इजराइल के विशेषज्ञों ने भारत-इजराइल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास तथा प्रौद्योगिकी नवाचार कोष (आई4एफ) के दायरे का विस्तार करने का सुझाव दिया है

नई दिल्ली:- भारत और इजराइल के विशेषज्ञों ने अपनी 8वीं प्रबंध निकाय की बैठक में भारत-इजराइल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास...

Read moreDetails

भारत और डेनमार्क हरित हाइड्रोजन सहित हरित ईंधनों पर एक साथ काम करने को लेकर सहमत हुए

नई दिल्ली:- 14 जनवरी, 2022 को संयुक्त विज्ञान और प्रौद्योगिकी समिति की बैठक के दौरान भारत और डेनमार्क हरित हाइड्रोजन...

Read moreDetails
Page 401 of 4543 1 400 401 402 4,543