BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सावधानी हटी दुर्घटना घटी : करब के साथ टुकड़े टुकड़े हुए 41 हजार रुपये

by bnnbharat.com
November 15, 2019
in Uncategorized
सावधानी हटी दुर्घटना घटी : करब के साथ टुकड़े टुकड़े हुए 41 हजार रुपये

सावधानी हटी दुर्घटना घटी : करब के साथ टुकड़े टुकड़े हुए 41 हजार रुपये

Share on FacebookShare on Twitter

आगरा: आगरा में किसान दंपती ने चोरों के डर से 41 हजार रुपये करब में छिपाकर रखे, लेकिन उसकी सावधानी पर छोटी सी चूक भारी पड़ गई. उसकी आंखों के सामने सारे नोट टुकड़े-टुकड़े होकर हवा में उड़ गए. जमापूंजी को बर्बाद होता देख किसान दंपती की आखों से आंसू छलक आए.

बरहन क्षेत्र के गांव नगला हरदासी में गुरुवार को 2000 और 500 नोटों के टुकड़े हवा में उड़ने लगे. यह देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए. बाद में पता चला कि यह रकम गांव के किसान राजकुमार ऊर्फ काला की है, जो चोरों के डर से करब में छिपाकर रखी थी.

दरअसल, राजकुमार उर्फ काला अपने ताऊ रमेश चंद्र के खाली पड़े प्लॉट में रहकर पशुओं का पालन करता है. बुधवार को काला हाट में 41550 रुपये में अपनी भैंस बेचकर आया था. चोरों के डर से उसने पत्नी अनीता के साथ बुधवार शाम को 41550 रुपये करब में छिपा कर रख दिए.

गुरुवार दोपहर को राजकुमार आलू में पानी लगाने खेत पर चला गया. उसके जाने के बाद गांव में थ्रेसर लेकर करब कूटने वाला आ गया. उसकी पत्नी ने ध्यान नहीं दिया कि शाम को उसने करब में रुपये रखे थे. वो उसी करब की थ्रेसर से कुटाई कराने लगी.

जब करब की कुटाई होने लगी तो 2000 और 500 के नोट टुकड़े टुकड़े होकर हवा में उड़ने लगे. ग्रामीणों ने रुपयों के टुकड़े हवा में उड़ते देखे तो उन्होंने ट्रैक्टर बंद करवाया. तब तक सभी रुपये टुकड़े-टुकड़े हो गए. वहीं इतनी रकम बर्बाद होने से किसान दंपती के आंसू छलक पड़े.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 144वीं जयंती

Next Post

जस्टिस गोगोई के कामकाज का आज आखिरी दिन

Next Post
जस्टिस गोगोई के कामकाज का आज आखिरी दिन

जस्टिस गोगोई के कामकाज का आज आखिरी दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d