BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सावधान: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सरकारी वेबसाइट पर अपलोड होगा नाम

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
उत्तर प्रदेश में बदला ट्रैफिक नियम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: ट्रैफिक नियम का उल्‍लंघन करने वालों को लिए अब परिवहन विभाग ने और कड़े नियम करने का फैसला लिया है. परिवहन निगम के नए नियम के मुताबिक अगर कोई वाहन चालक बार बार यातायात नियमों का उल्‍लंघन करता पाया जाता है तो राज्‍य का परिवहन विभाग उसका नाम सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संशोधित केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में ये बदलाव किया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक यातायात के नए नियमों के मुताबिक नशे में गाड़ी चलाना, तेज गति से वाहन चलाना, खतरनाक ड्राइविंग करना और हेलमेट नहीं पहनने पर ये कदम उठाया जा सकता है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन कराने के लिए परिवहन विभाग के वेबसाइट पर नेम एंड शेम नाम से एक अनुभाग बनाने जा रहा है, जहां पर ऐसे लोगों का नाम डाला जाएगा जो बार बार ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करते हैं. ऐसे लोग न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बनते हैं.

हालांकि, ऐसे लोगों का नाम तब ही पोर्टल में डाला जाएगा जब उनका डीएल अयोग्‍य होने के एक महीने के बाद भी इस संबंध में किसी तरह की कोई अपील नहीं करते. अगर ऐसे चालक एक महीने में अपील नहीं करेंगे तो उनका ड्राइविंग लाइसेंस अपने आप निरस्‍त कर दिया जाएगा. परिवहन के पोर्टल पर जिस भी वाहन चालक का नाम डाला जाएगा उसका प्रिंट लिया जा सकेगा और उसे आगे शेयर भी किया जा सकेगा.

नए नियम नवंंबर 2021 से लागू होंगे. नियमों के मुताबिक, अगर आपके पास पहले से ड्राइविंग लाइसेंस है और आप ने ट्रैफिक रूल्स को तोड़ा तो आपको सेफ्टी सर्टिफिकेट कोर्स पास करना पड़ेगा. आपको इस रिफ्रेशर कोर्स को पूरा करने के लिए 3 महीने का समय मिलेगा. इस कोर्स को पूरा कर चुके ड्राइवर के आधार कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ा जाएगा ताकि उनकी ड्राइविंग को ट्रैक किया जा सके.

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय अब सेफ ड्राइविंग को लेकर सख्त होने वाला है. दोपहिया वाहनों के बिना हेलमेट लगाए और पुलिस से मिलकर टोल क्रॉस करने वालोंको चिह्नित करने के लिए मंत्रालय एक सिस्टम शुरू करने वाला है. इसमें बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों की फुटेज शेयर की जाएगी और उनका चालान काटा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वीरेंद्र सहवाग ने मुझे सिखाया था कप्तानी का अहम सबक: गांगुली

Next Post

ईस्टर स्पेशल: जानें इसकी पूरी कहानी…

Next Post
ईस्टर स्पेशल: जानें इसकी पूरी कहानी…

ईस्टर स्पेशल: जानें इसकी पूरी कहानी...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d