CBI ने वर्तमान में चल रहे एक मामले के संबंध में कांग्रेस नेता पी चिदंबरन और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों (निवास और कार्यालय) पर छापेमारी की है.उनके कार्यालय ने इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी है. जानकारी के मुताबिक, इनके चेन्नई, दिल्ली और मुंबई समेत नौ ठिकानों पर तलाश ली जा रही है. कार्ती चिंदबरम तमिलनाडु के शिवगंगा से कांग्रेस के सांसद हैं. उनके खिलाफ जो केस चल रहा है, उसी मामले में सीबीआई ने ये कार्रवाई की है. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने 2010-2014 के बीच कथित विदेशी प्रेषण को लेकर कार्ती चिदंबरम के खिलाफ ताजा मामला दर्ज किया है.

