पश्चिम बंगालः पश्चिम बंगाल में कोयला घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को छापेमारी की. सीबीआई ने एक व्यवसायी की कई संपत्तियों पर छापा मारा. इस व्यवसायी ने कई राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत दी थी. इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने भी इसी सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की. सीबीआई ने शुक्रवार को कोयला घोटाले के सिलसिले में कोलकाता, पश्चिम बंगाल के एक व्यवसायी की कई संपत्तियों पर छापा मारा. कई नौकरशाहों और राजनेताओं को कथित रूप से इस व्यवसायी के माध्यम से रिश्वत मिली थी. यह जानकारी सीबीआई के सूत्रों ने दी. पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाला और मवेशी तस्करी के मामलों के सिलसिले में दक्षिण कोलकाता, आसनसोल और आस-पास के कई स्थानों पर छापे मारे.

