धनबादः सीबीआइ ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुगमा क्षेत्र के एरिया इंजीनियर अभिजीत दास को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दास बिजली की सामग्री आपूर्ति करने वाले से 19,500 रुपये रिश्वत ले रहे थे. इसी दाैरान उन्हें सीबीआइ धनबाद की टीम ने दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद दास को धनबाद स्थित सीबीआइ कार्यालय में लाकर पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद ईसीएल मुगमा क्षेत्र के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है.

