मुंबई:- सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने सुशांत की बहनों को लेकर रिया चक्रवर्ती के आरोपों को काल्पनिक बताया है. बॉम्बे हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई ने बताया कि रिया के आरोप ज्यादातर काल्पनिक हैं. एजेंसी का कहना है कि ऐसी काल्पनिक बातों के आधार पर एफआईआर नहीं रजिस्टर की जा सकती है. दरअसल मुंबई पुलिस ने सुशांत की बहनों प्रियंका और मीतू सिंह पर रिया के आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी. दोनों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका के जरिए इस एफआईआर को रद्द करने की मांग की है.

