नई दिल्ली:– राम रहीम को सजा सुनाकर सुर्खियों में आए जज जगदीप सिंह का नाम भी उन न्यायिक अधिकारियों की सूची में आ गया है, जिनका शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने तबादला आदेश जारी किया है. वर्तमान में वह पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में तैनात थे. उन्हें अब जगाधरी स्थानांतरित किया गया है.
राम रहीम को सजा सुनाने के बाद जगदीप सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी. हाईकोर्ट द्वारा जारी एक अन्य आदेश में हरियाणा व पंजाब की अदालतों से पांच अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को हाईकोर्ट में प्रतिनियुक्ति के लिए चयनित किया गया है. इनमें जगाधरी से विज्ञंत सहगल, पंचकूला से अमित शर्मा, झज्जर से नरेंद्र सिंह, लुधियाना से अरुण कुमार और फतेहगढ़ साहिब से राजीव कुमार वशिष्ठ का नाम शामिल है.

