BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीबीआई ने आय से अधिक सम्पत्ति मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय व पत्नी को दुमका से किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 9, 2020
in Uncategorized
सीबीआई ने आय से अधिक सम्पत्ति मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय व पत्नी को दुमका से किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका:-आय से अधिक संपत्ति के मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को पत्नी समेत सीबीआई (CBI) ने बुधवार को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तारी दुमका से हुई है. 

बुधवार को सीबीआई की टीम ने झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय और उनकी पत्नी सुशीला देवी को दुमका जिला के मसलिया अंतर्गत तरौनी गांव अवस्थित हरिनारायण राय के ससुराल से गिरफ्तार किया. जबकि हरिनारायण राय के भाई संजय कुमार राय अभी सीबीआई की गिरफ्त से बाहर है. 

दरअसल, मंगलवार को सीबीआई की टीम पूर्व मंत्री हरिनारायण राय के पैतृक घर देवघर जिले के सोनरायठाढ़ी पहुंची थी.  वहां पर टीम को सफलता हाथ नहीं लगी थी. लेकिन, सीबीआई हरिनारायण राय के ड्राइवर को अपने साथ उठा ले गयी थी. इसी ड्राइवर के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर बुधवार को टीम ने दुमका से हरिनारायण को धर दबोचा. 

झारखण्ड HC ने अपील की थी खारिज

जानकारी हो कि बीते चार नवंबर को झारखण्ड के पूर्व ग्रामीण विकास और आरईओ मंत्री हरिनारायण राय, उनकी पत्नी सुशीला देवी और भाई संजय कुमार राय की अपील याचिका झारखण्ड हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए सीबीआई कोर्ट की सजा को बरकरार रखा था. CBI Court ने 2016 में तीनों को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल की सजा और 50-50 हजार का जुर्माना लगाया था.  जिसके खिलाफ तीनों ने हाईकोर्ट में अपील की थी. 

CBI ने वर्ष 2010 में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय का केस झारखंड निगरानी ब्यूरो से अपने हाथ में लिया था. वर्ष 2012 में सीबीआई ने पूर्व मंत्री पर आय से 94 फीसदी अधिक 1,46,25,354 रुपए अर्जित करने का आरोप पत्र दायर किया था. इसमें पूर्व मंत्री के नाम पर Ranchi और Deoghar जिले में आलीशान बंगला, डेयरी फार्म, पैतृक गांव में तालाब पाया था. वहीं पत्नी और भाई के नाम नाम 42 लाख रुपए से अधिक संपत्ति का मामला सही पाया था. पूर्व मंत्री ने साल 2005 से 2009 तक विधायक और मंत्री रहते हुए उक्त संपत्ति अर्जित की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मनरेगा के तहत न्यूनतम मजदूरी दर की राशि में बढ़ोत्तरी के लिए पहल होगी, 900लाख मानव दिवस सृजित करने का है लक्ष्य:-सीएम

Next Post

देवरिया के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय नेता डॉ रमापति राम त्रिपाठी से मिले राजेश कुमार शुक्ल

Next Post
देवरिया के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय नेता डॉ रमापति राम त्रिपाठी से मिले राजेश कुमार शुक्ल

देवरिया के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय नेता डॉ रमापति राम त्रिपाठी से मिले राजेश कुमार शुक्ल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d