BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोर्ट के भीतर आपस में ही भिड़े CBI अफसर, जज ने लगाई फटकार

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in Uncategorized
कोर्ट के भीतर आपस में ही भिड़े CBI अफसर, जज ने लगाई फटकार

कोर्ट के भीतर आपस में ही भिड़े CBI अफसर, जज ने लगाई फटकार

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सीबीआई vs सीबीआई मामले में रॉउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान पहले आईओ (इंवेस्टिगेशन ऑफिसर) अजय कुमार बस्सी और दूसरे आईओ सतीश डागर आपस में भीड़ गए.

अजय कुमार बस्सी कोर्ट को अपनी जांच के बारे में जानकारी दे रहे थे तभी सतीश डागर ने उन्हें रोक दिया. सतीश डागर ने कहा कि बस्सी जो कह रहे है वो केस डायरी में लिखा नहीं हुआ है. इसी बात पर अजय कुमार बस्सी और सतीश डगर आपस मे भीड़ गए.

अजय कुमार बस्सी ने कोर्ट से कहा कि सतीश डागर ने पहले से ही मन बना लिया था कि राकेश अस्थाना को क्लीन चिट देनी है.

दोनों की इस बहसबाजी को रोकते हुए केस की सुनवाई कर रहे जज ने दोनों ही अफसरों को फटकार लगाई. जज ने कहा कि आप दोनों एक ही संस्थान से हो और यहां लड़ रहे हो. आप दोनों से बड़ा संस्थान है.

सीबीआई ने पिछले साल राकेश अस्थाना पर घूस लेने के आरोप में केस दर्ज किया था. अस्थाना पर मांस कारोबारी मोइन कुरैशी से मामले का निपटारा करने के लिए घूस लेने का आरोप लगाया गया था.

दिसंबर 2017 से अक्टूबर 2018 के बीच कम से कम पांच बार रिश्वत लिए जाने का आरोप है. विवाद इतना बढ़ा था कि राकेश अस्थाना ने तत्कालीन CBI निदेशक आलोक वर्मा पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था.

केंद्र सरकार ने तत्कालीन सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और डिप्टी CBI निदेशक राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया था. दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था.

31 मई को दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में एजेंसी को चार महीने में जांच प्रक्रिया पूरा करने का आदेश दिया था. सीबीआई एसपी सतीश सिंह डागर को एके बस्सी की जगह इस केस में इंवेस्टिंग ऑफिसर बनाया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टेरर फंडिंग मामले में 2 दोषी करार, एक बांग्लादेशी नागरिक दूसरा भारतीय

Next Post

पूर्वी जोनल काउंसिल की बैठक जारी

Next Post
पूर्वी जोनल काउंसिल की बैठक जारी

पूर्वी जोनल काउंसिल की बैठक जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d